IPL 2026: सूर्यकुमार यादव बने 'रहमान डकैत', धुरंधर खिलाड़ी ने भरी महफिल में अक्षय खन्ना के अंदाज में किया डांस, वीडियो वायरल
SKY Rahman Dakait Dance Video: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में स्काई फिल्म 'धुरंधर' के अक्षय खन्ना यानी 'रहमान डकैत' के अंदाज में जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।
SKY Rahman Dakait Dance: IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाले मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब अपने डांस मूव्स को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने X अकाउंट से SKY का एक वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के मशहूर किरदार 'रहमान डकैत' की नकल करते हुए 'FA9LA' गाने की बलूची धुन पर थिरक रहे हैं।
भरी महफिल में लूटी वाहवाही
वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव पूरी मस्ती के मूड में हैं और टीम के साथियों के बीच 'रहमान डकैत' वाले सिग्नेचर स्टेप्स को बखूबी दोहरा रहे हैं। उनके इस डांस ने न केवल वहां मौजूद खिलाड़ियों का मनोरंजन किया, बल्कि सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके दीवाने हो गए हैं। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और कह रहे हैं कि SKY सिर्फ 360 डिग्री बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि डांस भी कर सकते हैं।
शानदार फॉर्म में हैं सूर्या
सूर्यकुमार यादव की मौजूदा फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बात है। केकेआर के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने महज 8 गेंदों में 16 रनों की छोटी लेकिन आक्रामक पारी खेली थी, जिसमें तीन शानदार चौके शामिल थे। उनकी बल्लेबाजी में वही पुरानी धार और ताकत नजर आ रही है, जिसने उन्हें दुनिया का नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बनाया है। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था।
दिल्ली कैपिटल्स से होगा अगला मुकाबला
मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। अब टीम का अगला मिशन दिल्ली फतह करना है। 4 अप्रैल, शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। फैंस को उम्मीद है कि 'रहमान डकैत' के अंदाज में जश्न मनाने वाले सूर्या इस मैच में भी अपने बल्ले से गदर मचाएंगे और टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाएंगे।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 2 April 2026 at 23:57 IST