अपडेटेड 8 February 2026 at 16:36 IST

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा MS धोनी का महारिकॉर्ड; रिंकू सिंह को भी पीछे छोड़ा, USA के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 छक्के जड़ रचा इतिहास

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ शानदार नाबाद 84 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने इस मैच में 2 छक्के लगाकर MS धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्या ने रिंकू सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है।

Follow :  
×

Share


सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा MS धोनी का महारिकॉर्ड; रिंकू सिंह को भी पीछे छोड़ा | Image: X/BCCI

Suryakumar Yadav: फरवरी 7 को टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप ए के लीग मैच में भारत बनाम यूएसए के बीच मैच खेला गया। भारत ने इस मैच को 29 रन से जीत लिया। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खली। सूर्या के दम पर भारत ने अमेरिका के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा। 

इस मैच में सूर्यकुमार ने यूएसए के खिलाफ पहली पारी के अंतिम यानी 20वें ओवर में 2 छक्के लगाए और लास्ट ओवर में कुल 21 रन बटोरे। सूर्या ने आखिरी ओवर में 2 छक्के लगाते ही भरतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रिंकू सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

सूर्यकुमार ने धोनी और रिंकू का रिकॉर्ड तोड़ा

यूएसए के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 छक्का लगाते ही सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रिंकू सिंह का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ दिया। सूर्यकुमार यादव भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।

सूर्या ने 13 छक्के सिर्फ 34 गेंदों में लगाए

टी20 के कप्तान सूर्यकुमार ने टी20 के 20वें ओवर में अभी तक 34 गेंदों का सामना किया है और उन्होंने इन 34 गेंदों में 13 छक्के लगाए हैं। वहीं, 20वें ओवर में धोनी और रिंकू सिंह ने 20वें ओवर में 12-12 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 16 छक्के लगाए हैं।

T20 के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • 16 छक्के – हार्दिक पांड्या (101 गेंद)
  • 13 छक्के – सूर्यकुमार यादव (34 गेंद)
  • 12 छक्के – रिंकू सिंह (41 गेंद)
  • 12 छक्के – एमएस धोनी (132 गेंद)

इसे भी पढ़ें: IND vs USA T20: सूर्य के 'तेज' ने छुड़ाए पसीने, फिर अक्षर-अर्शदीप-सिराज ने USA के खेमे में मचाया 'गदर'... भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया

 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 16:36 IST