अपडेटेड 9 November 2024 at 09:23 IST

सैमसन से बहस कर रहे थे यानसेन, सूर्या का पारा हुआ हाई और जमकर मचा बवाल, अंपायर नहीं आते तो...

मैच के दौरान भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी मार्को यानसन के बीच तीखी बहसबाजी देखने को मिली। क्या है पूरा माजरा, आइए जानते हैं।

Follow :  
×

Share


SuryaKuamr Yadav Argument with Marco Jansen | Image: X

SuryaKumar Yadav Argument with Marco Jansen: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खएले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 61 रनों सेजीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने शानदार 107 रनों का पारी खेली।

मैच के दौरान भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी मार्को यानसन के बीच तीखी बहसबाजी देखने को मिली। अब आप सोच रहे होंगे कि जो खिलाड़ी हमेशा मैदान पर हंसी मजाक करता दिखता है उसका भला किसी से झगड़ा कैसे हो सकता है तो आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ये बात है साउथ अफ्रीका की पारी के 15वें ओवर की जब इस ओवर की दूसरी गेंद पर गेराल्ड कोएट्जी ने सामने की तरफ शॉट खेलकर एक रन लिया। फील्डर के थ्रो को पकड़ने के लिए संजू सैमसन गलती से पिच के बीच में चले गए जिसे ‘डेंजर जोन’ भी कहा जाता है। मार्को यानसेन सैमसन की इस हरकत से नाराज होकर उनसे कुछ कहते दिखाई दिए।

सूर्यकुमार यादव को आया गुस्सा

मार्को यानसेन को संजू सैमसन से भिड़ता देख कप्तान सूर्यकुमार यादव बीच बचाव के लिए भिड़ गए। इस दौरान यानसेन और सूर्यकुमार यादव के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि लेग अंपायर को बहस रोकने के लिए आना पड़ा। पहले सूर्यकुमार यादव गेराल्ड कोएट्जी को भी गुस्से में कुछ समझाते नजर आए। सूर्यकुमार यादव का ये रौद्र रूप देखकर फैंस सोशल मीडिया पर हैरान रह गए।

भारत ने 61 रनों से जीता पहला टी20 मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 107 रनों से शानदार शतकीय पारी खेली। इसके बाद से भारतीय स्पिनर्स ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए ऐसा जाल बुना जिसमें फंस कर प्रोटियाज ने ये मुकाबला 61 रनों से गंवा दिया।

ये भी पढ़ें- 'जब वो 90 पर बल्लेबाजी कर रहा था...', संजू सैमसन के शतक के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा | Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 9 November 2024 at 09:23 IST