अपडेटेड 9 November 2024 at 08:26 IST
'जब वो 90 पर बल्लेबाजी कर रहा था...', संजू सैमसन के शतक के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा
भारत की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के बारे में ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर भारतीय को संजू सैमसन पर गर्व होगा।
- खेल समाचार
- 3 min read

Suryakumar Yadav on Sanju Samson: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन दिखाते हुए 61 रनों की बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले के हीरो रहे संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 107 रनों की दमदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान सैमसन ने 7 चौके और 10 छक्के जड़े।
संजू सैमसन की तूफानी पारी देखकर हर कोई हैरान रह गया था। भारत की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के बारे में ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर भारतीय को संजू सैमसन पर गर्व होगा। क्या है वो बात आइए जानते हैं-
संजू सैमसन ने जड़ा बैक टू बैक शतक
संजू सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे। ओपनिंग के साथ ही संजू सैमसन ने चौके-छक्के की बरसात करनी शुरु कर दी। उन्होंने पहले 27 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया उसके बाद उन्होंने अपना धमाकेदार अंदाज कायम रखते हुए 47 गेंदों पर शतक पूरा किया। ये संजू सैमसन के टी20 क्रिकेट का लगातार दूसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 में शतक जड़ा था।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा
आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि जब कोई खिलाड़ी शतक के करीब आता है तो वो थोड़ा धीमा खेलता है। लेकिन संजू सैमसन के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ वे जब अपने शतक के करीब भी थे तो वे चौके छक्के लगाते हुए खेल रहे थे। मैच के बाद भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सैमसन की पारी में खुलासा करते हुए कहा,
Advertisement
'पारी से बहुत खुश हूं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने जो कड़ी मेहनत की है, बार-बार बोरिंग काम किए हैं, उसका फल उन्हें अब मिल रहा है। वह टीम को प्राथमिकता दे रहे हैं, यहां तक कि जब वे 90 में थे, तब भी वह चौके और छक्के लगाने की कोशिश कर रहे थे। यही बात उन्हें अलग बनाती है।'
संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी
संजू सैमसन ने अपनी पूरी शतकीय पारी के दौरान 17 चौके-छक्के लगाए। उनकी इस तूफानी पारी को देखकर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्क्ररम भी हैरान रह गए। 93 रन पर खेल रहे संजू छक्के की मदद से 99 पर पहुंचे। इससे पहले जब वे 77 रन पर खेल रहे थे तो उन्होंने लगातार तीन गेंद पर दो चौके और एक छक्का जमाया। इससे 91 तक पहुंच गए। उन्होंने छक्के के साथ ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया था।
भारत ने 61 रनों से साउथ अफ्रीका को हराया
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर साउथ अफ्रीका के सामने 203 रनों का टारगेट रखा। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन (107) संजू सैमसन ने बनाए। इसके बाद से भारतीय स्पिनर्स ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए ऐसा जाल बुमा जिसमें फंस कर प्रोटियाज ये ये मुकाबला 61 रनों से गंवा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 9 November 2024 at 08:26 IST