अपडेटेड 21 February 2026 at 23:01 IST

IND vs SA: अक्षर, वाशिंगटन और अभिषेक शर्मा में कौन अंदर कौन बाहर? सुपर 8 में बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND Vs SA Super 8 Match: भारत सुपर 8 का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेलने के लिए तैयार है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इस मैच में अभिषेक ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

Follow :  
×

Share


सुपर 8 में बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11 | Image: Social Media

IND Vs SA Super 8 Match: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार, 22 फरवरी को टीम इंडिया सुपर 8 का अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

इससे पहले भारत लीग स्टेज के सभी मैच जीतकर 8 अंक के साथ टेबल पॉइंट्स पर एक नंबर पर रहा। अब सुपर 8 में भारत ग्रुप-1 में है, जहां जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ मौजूद है। भारत सुपर 8 का पहला मुकाबला जीतकर आगे बढ़ना चाहेगा, तो वहीं, दक्षिण अफ्रीका 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का बदला लेना चाहेगा। 

सुपर 8 के इस महत्वपूर्ण मुकाबले को देखते हुए टीम इंडिया चौथे ग्रुप स्टेज मैच से अलग प्लेइंग 11 रख सकती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत टीम में एक से अधिक बदलाव नहीं करना चाहेगा। वहीं, ईशान के साथ अभिषेक फिर से ओपन करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

अक्षर पटेल की टीम में वापसी?

सुपर 8 का मुकाबले देखते हुए टीम इंडिया में सबसे पहले अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है। टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के चौथे मैच उन्हें आराम दिया गया था। नीदरलैंड के खिलाफ उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को जगह मिली थी। सुंदर का प्रदर्शन नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है।

ईशान के साथ अभिषेक कर सकते हैं ओपनिंग 

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता है, अभिषेक शर्मा का फॉर्म। अभिषेक पिछले तीन मैचों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। हालांकि, मैच से एक दिन पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार ने उनके ऊपर भरोसा जताया है और कहा कि 'मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं।' ऐसे में यह माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे।

इन खिलाड़ियों की वापसी मुश्किल

भारतीय टीम मैनेजमेंट साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना बेस्ट 11 खिलाड़ी ही मैदान में उतरना पसंद करेगी। टीम इंडिया ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी में भी अधिक बदलाव नहीं करना चाहेगी। टीम में संजू सैमसन से लेकर मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को इंतजार करना पड़ सकता है।

SA के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का बल्ला जरूर गरजेगा, 0 की हैट्रिक लगाने के बाद भी कैप्टन सूर्यकुमार ने थपथपाई पीठ, कहा- हम उन टीम के लिए चिंतित हैं जिन पर…

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 21:01 IST