'सरफराज खान की कमर से ज्यादा बड़ा उसका...' गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, क्या BCCI मानेगी बात?

पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान की कमर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।

Follow :  
×

Share


Sunil Gavaskar and Sarfaraz Khan | Image: X and PTI

Sunil Gavaskar on Sarfaraz Khan : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। इस टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन टीम इंडिया की ओर से दो बल्लेबाजों ने दूसरी पारा में शानदार प्रदर्शन दिखाया। ये दो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऋषभ पंत और सरफराज खान हैं।

सरफराज खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 150 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसी के साथ ये उनके इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक रहा। सरफराज खान ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान कुछ ऐसे शॉट खेले जिसे देखकर सभी की आंखे फटी की फटी रह गईं। इसी के देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सरफराज खान की कमर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया।

सुनील गावस्कर ने की सरफराज के प्रदर्शन की सराहना की

गावस्कर ने अखबार 'स्पोर्टस्टार' के लिए लिखे अपने कॉलम में कहा है कि बेंगलुरु में बल्ले से सरफराज का प्रदर्शन उनकी कमर से भी शानदार था। भारतीय दिग्गज ने ये बात उनका मजाक उड़ाने के लिए नहीं बल्कि तारीफ में कही। दरअसल, सरफराज दूसरे भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले थोड़े मोटे दिखते हैं। इसलिए हमेशा उनकी फिटनेस पर सवाल उठता रहता है। गावस्कर ने इसी पर तंज कसा।

गावस्कर ने कहा कि सरफराज खान की कमर टीम मैनेजमेंट के पैमाने के मुताबिक नहीं है, इसलिए डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद भी उनकी अनदेखी होती रही। उन्होंने कॉलम में कहा कि 

‘सरफराज ने बेंगलुरु में अपनी कमर के मुकाबले बल्ले से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया। अफसोस की बात है कि भारतीय क्रिकेट में बहुत सारे ऐसे निर्णय लेने वाले लोग हैं जिनके विचारों को समझ पाना मुश्किल है।’

पंत के खेल से भी प्रभावित गावस्कर

सरफराज का समर्थन करते हुए गावस्कर ने ऋषभ पंत का उदाहरण दिया। गावस्कर के मुताबिक पंत की कमर भी पतली नहीं है लेकिन वे टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हैं। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पंत और सरफराज के बीच दूसरी पारी में 177 रनों की पार्टनरशिप देखने को मिली थी। पंत के विकेटकीपिंग की तारीफ करते हुए गावस्कर ने आगे कहा कि वह पूरे दिन विकेटकीपिंग भी करते हैं जिसमें 6 घंटे बार-बार उठना-बैठना पड़ता है।

सुनील गावस्कर ने यो-यो टेस्ट खत्म करने की उठाई मांग

इसी के साथ सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से यो-यो टेस्ट खत्म करने की मांग की। यहां आपको बताते चले कि यो यो टेस्ट से खिलाड़ियों की फिटनेस मापीं जाती है।  उन्होंने कहा कि यो-यो टेस्ट को हटाकर खिलाड़ी मानसिक रूप से कितने फिट हैं, इसका आंकलन करना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि ‘अगर कोई खिलाड़ी दिन भर में 20 ओवर फेंक सकता है या दिन भर बल्लेबाजी कर सकता है तो वह मैच के लिए फिट है। इससे फर्क नहीं पड़ता है कि उसकी कमर कितनी पतली है।’ 

ये भी पढ़ें- कब हुई थी सरफराज खान की शादी? अब बने पिता, बेहद खूबसूरत है बेगम, 10 तस्वीरों में देखें पूरा सफर | Republic Bharat 

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 10:42 IST