अपडेटेड 15 April 2025 at 16:50 IST

तंगी से जूझ रहे विनोद कांबली के लिए खुशखबरी, सचिन नहीं इस खिलाड़ी ने मसीहा बन बढ़ाया मदद का हाथ, हर महीने देगा इतना पैसा

Vinod Kambli: विनोद कांबली की मदद करने के लिए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने हाथ बढ़ाया है। ये मदद गावस्कर के CHAMPS फाउंडेशन की ओर से दी जाएगी।

Follow :  
×

Share


sunil gavaskar will help sachin tendulkar childhood friend vinod kambli through his foundation | Image: X

Vinod Kambli: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत में अब काफी सुधार आया है। पिछले साल दिसंबर में जब विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर की मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी तो कांबली की हालत देखकर सभी का दिल पसीज गया था।

विनोद कांबली की हालत इतनी खराब थी कि उनको तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज शुरु करवाया गया। अब एक बार फिर से विनोद कांबली की मदद के लिए पूर्व क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर सामने आए हैं।

विनोद कांबली की मदद के लिए कौन आया आगे?

विनोद कांबली की मदद करने के लिए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने हाथ बढ़ाया है। ये मदद गावस्कर के CHAMPS फाउंडेशन की ओर से दी जाएगी। इस मदद के तहत कांबली को हर महीने 30 हजार रूपए पूरी जिंदगी के लिए दिया जाएगा।

हर महीने कितने पैसे मिलेंगे विनोद कांबली को?

इसके अलावा विनोद कांबली को पूरे साल मेडिकल खर्चे के तौर पर 30000 रुपए अलग से दिए जाएंगे। सुनील गावस्कर के इस CHAMPS फाउंडेशन की शुरुआत 1999 में हुई थी। जिसका मकसद जरूरतमंद इंटरनेशनल क्रिकेटरों की मदद करना था।

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर कांबली और गावस्कर की मुलाकात

आपको बता दें कि सुनील गावस्कर की मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर विनोद कांबली से मुलाकात हुई थी। इस दौरान गावस्कर और कांबली के बीच थोड़ी देर तक कुछ चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि वानखेड़े स्टेडियम में मिलने के बाद गावस्कर ने कांबली के डॉक्टरों से बात की थी।

विनोद कांबली के स्वास्थ की जानकारी पता चलने के बाद गावस्कर ने अपनी संस्था से कांबली को वित्तीय और मेडिकल सहायता करने के लिए कहा। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को यह मदद 1 अप्रैल से मिलनी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें- ये तो रोहित शर्मा की कार्बन कॉपी है... वही आंखें वही मुस्कान, रितिका की गोद में दिखा Ahaan, पहली झलक देख फैंस ने लुटाया प्यार


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 15 April 2025 at 16:50 IST