अपडेटेड 19 February 2026 at 20:31 IST
Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप में 0 की हैट्रिक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दी ये सलाह, फॉर्म आएगा वापस?
Sunil Gavaskar on Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक लगातार नाकाम रहे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर बड़ी सलाह दी है। अभिषेक तीन मैचों में लगातार 0 पर आउट हुए हैं।
Sunil Gavaskar on Abhishek Sharma: टी20 के नंबर वन बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन मैच में 0 पर आउट हो गए हैं, जिसने भारतीय टीम को टेंशन में डाल दिया है। पहले पाकिस्तान मैच में उसके बाद नामीबिया और 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ भी 0 पर आउट हो गए।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के लगातार शून्य पर आउट होने को लेकर सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं, बल्कि कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का भी टेंशन बढ़ा दिया है। अभिषेक के लगातार फ्लॉप होने पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील गवास्कर उन्हें इस बुरे वक्त से बाहर निकलने का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा 'क्रीज पर समय बिताने की जरूरत है।' आइए जानते हैं सुनील गावस्कर ने और क्या-क्या कहा?
पहली गेंद पर चौका-छक्का लगाने की जरूरत नहीं-सुनील गावस्कर
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'अभिषेक के पास कई तरह के शॉर्ट्स हैं। उसके देखते हुए पहले खाता खोलने की जरूरत है। मैच की पहली ही गेंद पर चौका-छक्का लगाने की जरूरत नहीं है। भले ही शुरुआत में कुछ गेंद डॉट हो जाए, उसके बाद चार से आठ गेंदों में वह इसकी भरपाई कर सकते हैं।'
क्रीज पर समय बिताने की जरूरत है-सुनील गावस्कर
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गावस्कर ने कहा 'शायद उम्मीदें उस पर थोड़ी ज़्यादा भारी पड़ रही हैं। नंबर 1 बल्लेबाज़ होने की उम्मीदें उस पर भारी पड़ रही हैं। क्रीज पर समय बिताने की जरूरत है। अगर आप क्रीज पर समय देंगे को अपने आप रन बनने लगेगा। शुरुआत में सिंगल लेने से पिच का अंदाजा हो जाता और उसके बाद आप अपना गेम खेल सकते हो।'
0 की हैट्रिक बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में 0 की हैट्रिक बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई भारतीय खिलाड़ी लगातार तीन बार टी20 वर्ल्ड कप में शून्य पर आउट हुआ हो।
भारत के सुपर 8 में मुकाबला कब-कब है?
भारत अपना पहला सुपर 8 मैच दक्षिण अफ्रीका से 22 फरवरी को अहमदाबाद में खेलेगा। दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा। तीसरा सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 20:31 IST