T20 World Cup 2026: MS धोनी के इस गुरुमंत्र ने शिवम दुबे को बनाया टी20 का 'सिक्सर किंग', बताया- माही भाई ने क्या कहा, VIDEO
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में 18 फरवरी को भारत बनाम नीदरलैंड के बीच मैच खेला गया। इस मैच में शिवम दुबे ने 66 रन की धुआंधार पारी खेली। इस पारी के बाद शिवम ने बताया कैसे एमएस धोनी की सलाह उनके काम आई।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने बुधवार, 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली। शिवम दुबे की पारी ने टीम इंडिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
भारत बनाम नीदरलैंड मैच में भारत ने मैच को 17 रन से जीता। शिवम दुबे पिछले कुछ समय से टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के मध्यक्रम की मजबूती और ताबड़तोड़ फिनिशर के रूप में एक बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। वो लंबे-लंबे छक्कों के लिए खूब जाने जाते हैं।
यही कारण है कि नीदरलैंड के खिलाफ 5 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। मैच के बाद शिवम दुबे ने अपनी बल्लेबाजी का श्रेय पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को दिया है। आइए जानते हैं शिवम ने धोनी के बारे में क्या-क्या बोला।
हर बार छक्का मारना जरूरी नहीं-शिवम दुबे
मैच के बाद जियो हॉटस्टार पर दुबे ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'जब आईपीएल में आया तो शॉर्ट गेंदों को खेलने मे परेशानी होती थी। गेंदों को अच्छे से नहीं मार पा रहा था। इसके बाद मैंने इस पर बहुत मेहनत की।' आगे उन्होंने कहा 'आईपीएल के दौरान माही भाई ने बोला हर बार छक्का मारना जरूरी नहीं है। बाउंड्री और स्ट्राइक रोटेशन भी उतने ही जरूरी हैं। वो चीज हमेशा दिमाग में रहती है।'
Advertisement
बाउंड्री या स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश-शिवम दुबे
आगे शिवम दुबे ने कहा 'माही भाई की सलाह के बाद से 'अगर मुझे अच्छी गेंद मिलती है, तो मैं बाउंड्री या स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करता हूं। डेथ ओवर्स में, मैं नैचुरली ज्यादा तेज खेलता हूं, लेकिन पारी की शुरुआत में मेरा फोकस स्मार्ट इंटेंट पर होता है।'
भारत के सुपर 8 में मुकाबला कब-कब है?
भारत अपना पहला सुपर 8 मैच दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेलेगा। दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा। तीसरा सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा।