'आ गया, झगड़ा किया, मार दिया....,' वैभव की तूफानी पारी से श्रीलंकाई फैंस का टूटा दिल, सुनील गावस्कर ने भी लिए मजे- VIDEO
IND A vs SL A Final: श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में टीम इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 377 रन बनाए। इस मैच में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 94 रनों की पारी खेली।
- खेल समाचार
- 3 min read
IND A vs SL A Final: श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज का फाइनल टीम इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए बनाम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 377 बनाए। श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 378 रन बनाने होंगे।
इससे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव ने सबसे पहले महज 11 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बनाए। उसके बाद 29 गेंदों में तूफ़ानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वैभव की पारी के बाद एक श्रीलंकाई फैंस बोल रहा हो 'आ गया, झगड़ा किया, मार दिया.....'। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'आ गया, झगड़ा किया, मार दिया.....'
दरअसल, ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव की शानदार पारी के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वैभव कुर्सी पर बैठे हुए हैं और दूसरे साइड एक श्रीलंकाई फैन बोल रहा है कि ' आ गया, झगड़ा किया, मार दिया, इनशॉर्ट लंका लगा दिया।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच हुई भिड़ंत से जोड़कर देखा जा रहा है।
वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत
गौरतलब है कि ट्राई सीरीज के एक मुकाबले में जब श्रीलंका और भारत आमने-सामने थे, जिसमें भारत को सुपर ओवर में हार मिली थी। मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों और वैभव सूर्यवंशी के साथ तीखी बहस-बाजी हुई थी। बीच मैदान में धक्का-मुक्की भी देखा गया। इसके बाद वैभव से लेकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों की खूब आलोचना हुई थी।
29 गेंदों में तूफ़ानी अंदाज 94 रन बनाए
वहीं, ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले की बात करें, तो वैभव ने सबसे पहले 11 गेंदों में ताबड़तोड़ पच्चस रन बनाए। इसके बाद उन्होंने महज 29 गेंदों में तूफ़ानी अंदाज में 94 रनों की पारी खेली। इस बीच वैभव ने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 21 June 2026 at 17:19 IST