BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का किया ऐलान, किंग कोहली को लेकर बोर्ड ने कही ये बात, देखें List

IND vs ENG ODI Squad: इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले मैच के शतकवीर यशस्वी जायसवाल बाहर हो गए हैं वहीं, विराट को लेकर संशय बना हुआ है।

IND vs ENG ODI Squad
BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का किया ऐलान | Image: X

IND vs ENG ODI Squad: रविवार, 21 जून को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने  इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम का कमान शुभमन गिल को दिया गया, जबकि उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है। वहीं, 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के खेलने को लेकर भी संशय बना हुआ है। 

विराट कोहली के खेलने को लेकर संशय

14 जुलाई से बर्मिघम में शुरू होने जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ध्यान विराट कोहली ने खींचा। दरअसल, बोर्ड ने कोहली को एक ही शर्त पर टीम में शामिल किया, अगर वो फिटनेस टेस्ट में पास हो जाते हैं, तभी खेल पाएंगे। बता दें कि विराट चोट के कारण अफगानिस्तान सीरीज से पहले बाहर थे।

पिछले मैच के शतकवीर यशस्वी जायसवाल बाहर

इंग्लैंड दूसरे में पिछले मैच यानी 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने आले यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, लंबे समय बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय ODI स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।

Advertisement

इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे (1st ODI) 14  जुलाई
  • दूसरा वनडे (2nd ODI)16 जुलाई
  • तीसरा वनडे (3rd ODI) 19 जुलाई   
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड