श्रीसंत के IPL ‘थप्पड़कांड’ का जख्म फिर हुआ हरा, हरभजन को इंस्टा पर किया ब्लॉक, बोले- 1 करोड़ बना लिए…

Harbhajan Singh-Sreesanth Slapgate: लगभग 18 साल बाद IPL का सबसे बड़ा ‘थप्पड़कांड’ फिर सुर्खियों में है। श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Follow :  
×

Share


Harbhajan Singh-Sreesanth Slapgate | Image: instagram

Harbhajan Singh-Sreesanth Slapgate: आईपीएल के पहले सीजन का सबसे बड़ा 'स्लैपगेट' विवाद यानि थप्पड़कांड एक बार फिर सुर्खियों में है। लगभग 18 साल बाद भी ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा और हर क्रिकेट लवर के जेहन में अभी तक ताजा है। ये विवाद आईपीएल 2008 में हरभजन सिंह द्वारा श्रीसंत को थप्पड़ मारने से जुड़ा है जिसे लेकर आज भी सोशल मीडिया पर खूब गपशप की जाती है।

ये थप्पड़कांड एक बार फिर मीडिया में तब उछल गया जब श्रीसंत ने पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया है कि भज्जी ने एक हालिया एड में इस घटना से फायदा उठाकर एक करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

श्रीसंत ने किया हरभजन सिंह को इंस्टा पर ब्लॉक

गौरतलब है कि हरभजन कुछ समय पहले एक रिटेल ब्रांड के एड में दिखाई दिए थे जिसमें वे चिल्लाते हुए कहते हैं- "सही से थप्पड़ लगाओ, सब ठीक हो जाता है।" अब श्रीसंत का कहना है कि हरभजन ने एड में उस घटना का जिक्र किया है जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि हरभजन ने इस एड से 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाए हैं।

श्रीसंत ने सालों बाद खुलकर इस थप्पड़कांड पर रिएक्ट किया है। उन्होंने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में कहा, “मैंने किसी भी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में कभी बात नहीं की। ये पहली बार है जब मैं उनके बारे में बात कर रहा हूं। उन्होंने फिर से इस पर एड बनाया और मुझे भी इसे स्टोरी पर लगाने के लिए कहा। मैंने उनसे कहा, 'मैं माफ कर दूंगा, लेकिन कभी भूलूंगा नहीं।'”

एड देखकर श्रीसंत के दिल को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि एड से पहले तक उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन अब उन्होंने हरभजन को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। उनका अब हरभजन से कोई भी रिश्ता नहीं है। उनके मुताबिक, “अगर कोई आपके साथ गलत करता है, तो आपको माफ कर देना चाहिए, लेकिन कभी भूलना नहीं चाहिए। अगर आप भूल जाएंगे, तो वे इसे फिर दोहराएंगे।”

क्या है IPL 2008 का थप्पड़कांड?

IPL 2008 का थप्पड़कांड यानि 'स्लैपगेट' (Slapgate) कांड इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे कंट्रोवर्शियल और शर्मनाक घटनाओं में से एक है। ये मामला 25 अप्रैल 2008 का है जब मोहाली में मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच मैच खेला जा रहा था। MI की हार के बाद जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद श्रीसंत मैदान पर रोते हुए भी नजर आए थे। वहीं भज्जी को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था और उनकी मैच फीस भी काट दी गई।

ये भी पढ़ेंः DC vs PBKS: बीच मैदान में Ambulance, दिल्ली का यह धाकड़ खिलाड़ी हुआ गंभीर घायल, अस्पताल के लिए रवाना

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 April 2026 at 20:03 IST