DC vs PBKS: बीच मैदान में Ambulance, दिल्ली का यह धाकड़ खिलाड़ी हुआ गंभीर घायल, अस्पताल के लिए रवाना

DC vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। इस बीच मैच के दूसरी पारी में दिल्ली का एक धाकड़ खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके चलते बीच मैदान से उसे Ambulance से अस्पताल ले जाया गया।

Lungi Ngidi injury Ambulance called
DC vs PBKS: बीच मैदान में Ambulance, दिल्ली का यह धाकड़ खिलाड़ी हुआ गंभीर घायल | Image: Social media

DC vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स बनाम सामना पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बीच मैच के दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान दिल्ली के धाकड़ गेंदबाज लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके चलते बीच मैदान में  एंबुलेंस (Ambulance) को आना पड़ा और उन्होंने एंबुलेंस के जरिए फील्ड से अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।  

सिर में लगी गंभीर चोट

दरअसल, अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्या ने मिडऑफ की ओर शॉट खेला। एनगिडी कैच लेने के प्रयास में पीछे गए।  वह गेंद से काफी दूर थे। उन्होंने पीछे की तरफ डाइव लगाकर कैच लेने का प्रयास किया। कैच के दौरान वह गेंद तक नहीं पहुंच पाए और जमीन पर गिरते ही गंभीर रूप से चोटिल हो गए। कैच के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद वह काफी दर्द में दिखे। उन्हें एंबुलेंस पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ी

लुंगी एनगिडी का चोटिल होना दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभी तक लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में अपनी धीमी गेंदों से लगातार बल्लेबाजों को परेशान किया है। उन्होंने 7 मैच की 6 पारियों में 29.42 के औसत और 8.70 के इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं।  

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड