अपडेटेड 8 July 2024 at 17:41 IST

बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ किस बात का सेलिब्रेशन मना रही स्मृति मंधाना? इस पोस्ट में छिपा है सच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और उनके बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Follow :  
×

Share


, Smriti mandhana Boyfriend Palash Muchhal | Image: instagram

Smriti Mandhana Boyfriend: साउथ अफ्रीका महिला टीम के साथ टी20 सीरीज खेल रही भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर सभी के छक्के छुड़ा रही है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी स्मृति इन दिनों चर्चा का विषय बनीं हुई हैं।

नेशनल क्रश स्मृति मंधाना का सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में स्मृति पलाश के साथ किसी बात का सेलिब्रेशन मनाते हुए केक कट कर रही हैं। किस बात का है ये सेलिब्रेशन आइए जानते हैं-

स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड का पोस्ट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ अपनी पांचवीं सालगिरह मना रही हैं। स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड ने उनके साथ सोशल मीडिया पर केक काटते हुए तस्वीरें शेयर की और साथ में कैप्शन लिखा #5. इसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाला इमोजी और नजर ना लगने वाला इमोजी शेयर किया। स्मृति मंधाना ने इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी से रिएक्ट किया। स्मृति पिछले 5 साल से इस रिलेशनशिप में हैं और 7 जुलाई 2024 को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ इसका जश्न भी मनाया।

स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड का नाम पलाश मुच्छल है। इंटरनेट पर स्मृति के बॉयफ्रेंड को लेकर खूब चर्चा होती रहती है। दोनों एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं। पलाश मुच्छल मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। वह पेशे से एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं और बॉलीवुड फिल्मों और विज्ञापनों के लिए गाने गाते हैं। उनकी बड़ी बहन पलक मुच्छाल भी सिंगर हैं। पलाश और स्मृति की जान-पहचान काफी पुरानी है।  

लाइव कंसर्ट में किया प्यार का इजहार

एक बार पलाश स्मृति को उनके 27वें जन्मदिन पर सरप्राइज देने ढाका गए थे। आरसीबी के डब्ल्यूपीएल 2024 का खिताब जीतने के बाद कप्तान स्मृति और पलाश की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं थी। मैदान पर पलाश ने उन्हें गले लगाकर जीत की बधाई दी थी। उन्होंने स्मृति के कंधे पर हाथ रखकर ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई थी। पलाश ने लाइव कंसर्ट में स्मृति मंधाना को एक गाना डेडिकेट किया था और अपने प्यार का इजहार किया था।

ये भी पढ़ें- ZIM के खिलाफ शतक जड़ते ही अभिषेक शर्मा ने किया अपने क्रिकेट 'गुरु' को याद, वीडियो कॉल पर की ये बातें | Republic Bharat

 

 

 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 8 July 2024 at 17:12 IST