लार्ड्स में रोहित शर्मा की दहाड़ के बाद आलोचकों का मुंह बंद, टीम इंडिया में खलबली, पूर्व कैप्टन के रिटायरमेंट पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी

टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के संन्यास की योजनाओं को लेकर चल रही पिछले कुछ दिनों से अफवाहों पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा से ऐसी कोई बातचीत नहीं है।

रोहित के बल्ले से आलोचकों का मुंह बंद, रिटायरमेंट पर कप्तान गिल ने तोड़ी चुप्पी | Image: X

टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे को अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का आखिरी मैच बनाने को लेकर टीम में कोई चर्चा नहीं हुई है, और रोहित ने अपने भविष्य के बारे में टीम को भी कुछ नहीं बताया है। बता दें कि लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के निर्णायक और तीसरे वनडे में इंग्लैंड से भारत की 27 रन की हार के बाद गिल ने ये टिप्पणियां कीं।

वनडे क्रिकेट से संन्यास की अटकलों के बीच टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में वनडे शतक बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने 110 गेंदों पर 138 रन बनाकर ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। हालांकि, रोहित के शतक के बावजूद, भारतीय टीम इंग्लैंड के 387-3 के मुकाबले 27 रनों से हार गई, क्योंकि वे 50 ओवरों में केवल 360-7 रन ही बना सके।

रोहित शर्मा के संन्यास पर गिल ने क्या कहा?

तीसरे वनडे मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि 'रोहित शर्मा ने टीम को अपनी किसी भी संन्यास की योजना के बारे में जिक्र नहीं किया है और टीम के भीतर इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है।'

आगे उन्होंने कहा 'उन्होंने (रोहित शर्मा) ने हमें कुछ नहीं बताया है। मुझे लगता है कि मीडिया में सब कुछ सामने आ चुका है, लेकिन टीम में इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है।'

रोहित के साथ पार्ट्नर्शिप पर गिल ने क्या कहा?

रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की, जिसमें रोहित ने अपने पुराने अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया। इसपर गिल ने कहा 'मुझे लगता है कि रोहित भाई ने जिस तरह से अपनी पारी को गति दी, वह शानदार था। ज्यादातर समय मैं नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़ा होकर उन्हें बल्लेबाजी करते देख रहा था। हमारी चर्चा मुख्य रूप से विकेट बचाकर रखने पर केंद्रित थी।'

ये भी पढ़ें: जिस ODI में संन्यास की अटकलें लगीं, उसी में रोहित शर्मा ने बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब, अब बोले- बिना अटकलें मजा नहीं आता, लेकिन मैं मैदान पर...

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 20 July 2026 at 18:30 IST