अपडेटेड 20 February 2025 at 20:42 IST

पाकिस्तान की हार पर बौखला गए शोएब अख्तर, बताई टीम की कमियां लेकिन फैंस ने उन्हें ही क्यों कर दिया ट्रोल?

शोएब अख्तर ने एक वीडियो शेयर कर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जमकर क्लास लगाई। हालांकि, उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस नाराज हो गए।

Follow :  
×

Share


Shoaib Akhtar on Pakistan's loss | Image: X/Shoaib Akhtar (screengrab), AP

पाकिस्तान (Pakistan) में 29 साल के लंबे इंतजार के बाद आईसीसी टूर्नामेंट की वापसी तो हुई, लेकिन मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) की अगुवाई वाली टीम ने पाक फैंस को नाराज कर दिया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया। कराची में हुई किरकिरी के बाद दुनियाभर में पाक टीम की आलोचना हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा सवाल उनके अपने लोग ही उठा रहे हैं।

'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने एक वीडियो शेयर कर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जमकर क्लास लगाई। हालांकि, उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस नाराज हो गए और उल्टा उन्हें ही आड़े हाथ लेते हुए ट्रोल करने लगे।

शोएब अख्तर ने लगाई बाबर-रिजवान की क्लास

न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद शोएब अख्तर काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने टीम पर भड़ास निकालते हुए कहा कि पाकिस्तान यार बहुत अलग क्रिकेट खेलता है। आज की तारीख में दुनिया जिस तरह से खेल रही है, वैसा क्रिकेट पाकिस्तान नहीं खेल पा रहा है। टीम में ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो प्रभाव डाल सके। हम काफी स्लो बैटिंग कर रहे हैं, स्ट्राइक रेट भी कम है। हमारी गेंदबाजी भी अच्छी नहीं हो रही, हमनें आज काफी रन लुटाए। हम 4 गेंदबाजों के साथ खेलते हैं, दुनिया 6-7 गेंदबाजी विकल्प के साथ खेलती है। मैं बहुत निराश हूं, लेकिन एक बात की खुशी है कि पाकिस्तान में इतने सालों बाद आईसीसी टूर्नामेंट की वापसी हुई है।''

शोएब अख्तर पर क्यों भड़के फैंस?

बता दें कि शोएब अख्तर को पाकिस्तान टीम को लताड़ने की इतनी जल्दबाजी थी कि उन्होंने कार चलाते हुए ही ये वीडियो रिकॉर्ड की। फैंस को उनका ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। उनके चाहने वालों ने उन्हें गाड़ी चलाते समय रास्ते पर फोकस करने की सलाह दी। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि ये काम आप घर पहुंचकर भी कर सकते थे, ड्राइविंग करते समय वीडियो बनाने की क्या जरूरत है, आप इतने बड़े स्टार हैं, आपको अच्छा उदाहरण पेश करना चाहिए।

23 फरवरी को भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान

न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई है। मोहम्मद रिजवान की टीम पर अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। उनका अगला मुकाबला 23 फरवरी को भारत से है। ये ब्लॉकबस्टर मैच दुबई में खेला जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: VIDEO: जमीन पर मारा हाथ... दी गाली, रोहित को कभी इतने गुस्से में नहीं देखा होगा, कप्तान ने क्यों खोया आपा?


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 20 February 2025 at 20:42 IST