उसने मुझसे लाखों रुपये... यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पर अब यश दयाल का पलटवार, हैरान करने वाला दावा

Yash Dayal News: खुद के ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप पर RCB के स्टार खिलाड़ी यश दयाल ने चुप्पी तोड़ी है और महिला के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कर बड़ा दावा किया है।

यौन शोषण मामले में यश दयाल ने तोड़ी चुप्पी | Image: ANI

Cricketer Yash Dayal News: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी यश दयाल फिलहाल बड़ी मुसीबत में फंसे हुए हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश की एक महिला ने उनपर यौन शोषण, शादी का झांसा, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अब यश दयाल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा दावा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक अब यश दयाल ने उस युवती पर पलटवार करते हुए पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने लड़की पर FIR करने के लिए प्रयागराज पुलिस को तहरीर दी है। 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने खुल्दाबाद पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत में यश दयाल ने महिला पर आईफोन और लैपटॉप चुराने का आरोप लगाया है।

यौन शोषण मामले में यश दयाल ने तोड़ी चुप्पी

यश दयाल ने प्रयागराज पुलिस को यह भी बताया कि वो 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए महिला से परिचित हुए, जिसके बाद वे एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। RCB के स्टार गेंदबाज ने तो यहां तक ​​आरोप लगाया है कि महिला ने अपने और अपने परिवार के इलाज के नाम पर उनसे लाखों रुपये उधार लिए थे और उन्हें चुकाने का वादा किया था, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ।

यश दयाल ने यह भी दावा किया है कि महिला ने उनसे खरीदारी के लिए बार-बार पैसे उधार लिए। क्रिकेटर का दावा है कि उनके पास इन दावों के समर्थन में सबूत हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि महिला ने उनके खिलाफ गाजियाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, तो उन्होंने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया। यश दयाल ने तीन पन्नों की शिकायत में महिला और उसके परिवार के दो सदस्यों के साथ-साथ कई अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।

महिला ने क्या आरोप लगाया था?

बता दें कि महिला ने रविवार को इंदिरापुरम थाने में दयाल (27) के खिलाफ बीएनएस धारा 69 (शादी का झूठा वादा सहित धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। एक महिला ने 21 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जिस क्रिकेटर के साथ वह पांच साल से रिश्ते में थी, उसने उसका शारीरिक शोषण किया।

इसे भी पढ़ें: कैंसर के बारे में सुन मुझे सदमा लग गया... युवराज संग रिश्ते पर खुलकर बोले विराट कोहली


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 July 2025 at 12:19 IST