अपडेटेड 2 February 2026 at 23:38 IST
World Cup: पाकिस्तानी क्रिकेटरों को पच नहीं रहा भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार, लेकिन सरकार के खिलाफ कैसे बोलें; जानें शाहिद अफरीदी ने क्या कहा?
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया। अब इस विवाद में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी की एंट्री हो गई है। आफरीदी ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए आईसीसी पर सवाल उठाए हैं।
T20 World Cup: 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी (ICC) टी20 वर्ल्ड कप को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिन पहले बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया और वो विश्व कप से ही बाहर हो गया। वहीं, अब पाकिस्तान ने नया बॉयकाट का ड्रामा शुरू कर दिया है। पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का तो हिस्सा बनेगा, लेकिन उसने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने से इनकार कर दिया है।
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले को लेकर जारी विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की एंट्री हो गई है। अफरीदी ने सोशल मीडिया एक्स पर रिएक्शन दिया। अफरीदी ने लिखा 'खेल और राजनीति को पूरी तरह से अलग रखना चाहिए। उन्होंने अपनी सरकार के फैलसे का स्वागत किया है और आईसीसी के ऊपर सवाल भी उठाए हैं।
शाहिद अफरीदी ने जताया अफसोस
शाहिद अफरीदी ने एक पर लिखा 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जब राजनीति दरवाजे बंद कर देती है, तब क्रिकेट नए रास्ते खोल खोलता है। यह निराशाजनक है कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, लेकिन मैं अपनी सरकार के फैसले का समर्थन करता हूं। यह आईसीसी (ICC) के लिए सिर्फ नेतृत्व करने और बयान देने का समय नहीं है, बल्कि फैसलों से यह साबित करने का समय है कि वह निष्पक्ष, स्वतंत्र और हर सदस्य के प्रति न्यायपूर्ण है।'
सरकार का फैसला-सलमान अली आगा
मीडिया से बात करते हुए कप्तान सलमान आगा ने कहा 'हम विश्व कप में जा रहे हैं। भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला हमारा नहीं है, इसलिए हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। हमारी सरकार, PCB प्रमुख हमें जो भी करने के लिए कहेंगे, हम वही करेंगे।'
पाकिस्तान ने खेलने से किया इनकार
पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर रविवार (1 फरवरी) को एक पोस्ट करते हुए लिखा , 'इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ तय मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।' आपको बता दें कि तय अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान मैच है।
‘पीसीबी समाधान खोजे, वरना…’
पाकिस्तान के इस फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त रुख अपनाया है। ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से कहा है कि वो इसका समाधान निकाले वरना देश में खेल पर असर पड़ सकता है। PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 18:29 IST