अपडेटेड 2 February 2026 at 16:10 IST

T20 World Cup: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, तो 15 फरवरी को टीम इंडिया कोलंबो की पिच पर उतरेगी? आगे क्या होगा

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने नई नौटंकी शुरू कर दी है। पाकिस्तानी सरकार ने भारत के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया। ऐसे में अब सवाल उठता है, आगे टीम इंडिया क्या करेगी? आइए जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
pakistan boycott against india in t20 world cup so what will team india do now
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच को किया बहिष्कार | Image: Social media

T20 World Cup: 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी (ICC) टी20 वर्ल्ड कप को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिन पहले बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया और वो विश्व कप से ही बाहर हो गया। वहीं, अब पाकिस्तान ने नया बॉयकाट का ड्रामा शुरू कर दिया है। पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का तो हिस्सा बनेगा, लेकिन उसने भारत के साथ खेलने से इनकार कर दिया है। 

पाकिस्तानी सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच को खेलने से मना कर दिया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 15 फरवरी को तय है। ऐसे में अब यह सवाल है कि टीम इंडिया आगे क्या करेगी? क्या टीम इंडिया आईसीसी के जवाब का इंतजार करेगी या तय अनुसार भारतीय टीम श्रीलंका के कोलंबो की पिच पर पहुंचेगी? आइए इन सभी सवालों का जवाब जानते हैं।

भारतीय टीम 15 फरवरी को श्रीलंका जाएगी

बताया जा रहा है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम 15 फरवरी को श्रीलंका जाएगी और ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगी। वे शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिस करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और समय पर स्टेडियम पहुंचेंगे और मैच रेफरी के मैच रद्द करने का इंतजार करेंगे।

BCCI के जवाब का इंतजार

पाकिस्तान द्वारा आगामी 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने के बाद बीसीसीआई (BCCI) के तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। वहीं, इस मामले में आईसीसी की तरफ से भी कई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यह बताया जा रहा है कि टीम इंडिया आईसीसी के साथ-साथ बीसीसीआई के निर्देश का इंतजार करेगी।

Advertisement

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का खेलने से इनकार

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर रविवार (1 फरवरी) को एक पोस्ट करते हुए लिखा , 'इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।'

PCB समाधान निकाले, वरना…-आईसीसी

पाकिस्तान के इस फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त रुख अपनाया है। ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से कहा है कि वो इसका समाधान निकाले वरना देश में खेल पर असर पड़ सकता है। PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का पाकिस्तान ने किया बहिष्कार, ICC का आया बड़ा बयान, जानें कहा क्या?

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 16:10 IST