Vaibhav Sooryavanshi: 'अच्छा फैसला लिया...' वैभव सूर्यवंशी पर संजय मांजरेकर के बयान से मचा बवाल, फैंस भड़के
Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू नहीं होने पर भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा एक पोस्ट किया है, जिसके बाद फैंस भड़क उठे हैं और संजय की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
Sanjay Manjrekar And Vaibhav Sooryavanshi: भारत बनाम आयरलैंड बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर दुनिया भर के फैंस उत्साहित थे, लेकिन जब कप्तान श्रेयर अय्यर ने टॉस के बाद कहा कि उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है, तो करोड़ों फैंस का दिल टूट गया।
वैभव का डेब्यू न होने पर कई उनके फैंस नजार भी दिखाई दिए। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय में कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने वैभव को लेकर एक ऐसा एक्स पोस्ट किया, जिसके बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया और कई लोगों ने मांजरेकर की जमकर आलोचना की।
वैभव के बाहर होने का किया समर्थन?
संजय मांजरेकर के एक्स पोस्ट को लेकर यह कहा जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं खिलाने के फैसले का समर्थन किया। पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी शोर को बाहर का शोर ही रहने देना चाहिए। ड्रेसिंग रूम में शांति और योग्यता रहना बहुत जरूरी है। हालांकि, मांजरेकर ने पोस्ट में वैभव का नाम नहीं लिखा है।
संजय मांजरेकर ने एक्स पोस्ट में क्या कहा?
आयरलैंड के खिलाफ जैसे ही टीम इंडिया की प्लेइंग 11 लिस्ट आई है, तो उसमें से वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं था। ऐसे में वैभव का डेब्यू नहीं हो सका। हालांकि, मैच से पहले अटकलें थी कि आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं।
वैभव के डेब्यू नहीं होने पर संजय मांजरेकर ने एक्स पोस्ट कर लिखा 'भारत ने अपने शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाजों, टी20 विश्व कप विजेता नायकों के साथ छेड़छाड़ न करके अच्छा फैसला लिया है। बाहरी शोर को बाहर का शोर ही रहने देना चाहिए। ड्रेसिंग रूम में शांति और योग्यता का ही बोलबाला है।'
आयरलैंड ने रचा इतिहास
आयरलैंड ने टीम इंडिया पर जीत दर्ज करके एक नया इतिहास रच दिया है। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार था जब आयरलैंड ने टीम इंडिया को हराया है। बता दें कि सीरीज का अगला और आखिरी मैच 28 जून को खेला जाएगा।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 27 June 2026 at 16:27 IST