'एक ऑलराउंडर और कप्तान के रूप में...', बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर सचिन तेंदुलकर का दिल छू लेने वाला बयान, पोस्ट VIRAL

Ben Stokes Retirement: 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया है। सचिन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बेन स्टोक्स के संन्यास पर इमोशनल हुए सचिन, दिल छू लेने वाली पोस्ट वायरल | Image: Social media

Sachin Tendulkar Reaction Over Ben Stokes Retirement: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस खास मौके पर दुनिया भर के कई दिग्गजों ने स्टोक्स को जीवन के अगले सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच 'क्रिकेट के भगवान' के नाम से दुनिया भर में फेमस सचिन तेंदुलकर ने भी बेन स्टोक्स के लिए दिल छू लेने वाला एक्स पोस्ट किया है। सचिन ने उनकी ऊर्जा से लेकर एक ऑलराउंडर और एक कप्तान के रूप में जिम्मेदारी की जमकर तारीफ की।

सचिन तेंदुलकर ने बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट क्या कहा?

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा 'आपने हमेशा खेल में ऊर्जा का परिचय दिया है। आपकी सकारात्मकता, आपका निडर इरादा और दबाव में भी खेल को अपने हिसाब से ढालने का आपका तरीका हर बार आपके मैदान पर उतरने पर बेमिसाल साबित हुआ। 

एक ऑलराउंडर के तौर पर आप इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और कप्तान के रूप में आपकी साहसिक रणनीति और खेल की सहज समझ ने आपकी टीम को एक नई धार दी। आगे के सफर के लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं। हालांकि, आपको जानते हुए शायद क्रीज से दूर रहना ही आपके लिए सबसे मुश्किल होगा। आपकी अगली पारी के लिए शुभकामनाएं।'

June 29, 2026

युवराज सिंह ने भी बेन स्टोक्स को दी शुभकामनाएं

संचिन तेंदुलकर के अलावा, टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी बेन स्टोक्स के लिए दिन छू लेने वाला पोस्ट लिखा, उन्होंने पोस्ट में लिखा 'विश्व कप फाइनल की वो पारी जिसे देखने वाला कोई भी कभी नहीं भूलेगा। हेडिंगली में खेली गई 135 रन की नाबाद पारी जिसने हर मुमकिन को बदल दिया।

मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बोलने का साहस, जब ज़्यादातर लोग ऐसा करने से कतराते थे। अपने पिता को खोना और हर बार वापसी करना। मैं जानता हूँ कि एक दिन दुनिया के शिखर पर होना और अगले दिन बिल्कुल निचले स्तर पर होना कैसा लगता है और मैंने आपमें भी वही सफ़र देखा। यही चीज़ अच्छे और सच्चे महान खिलाड़ियों को अलग करती है।'

आगे युवराज ने कहा 'रिकॉर्ड नहीं। ट्रॉफियाँ नहीं। बस फिर से उठने की क्षमता। 15 साल। दो विश्व कप विजेता पदक। एक कप्तान जिसने अपनी टीम को यकीन दिलाया कि कुछ भी मुमकिन है। खेल के उन बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक जिन्हें खेल हमेशा याद रखेगा। एक शानदार करियर के लिए बधाई! खेल आपको याद करेगा, बेन। अपने जीवन के अगले अध्याय का आनंद लें। आप इसके हकदार हैं।'

June 29, 2026

ये भी पढ़ें: कुक को पीटने के आरोप पर पंजाब किंग्स के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो चोरी के इरादे से आया था, उसने मोबाइल से निजी फोटो...

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 30 June 2026 at 17:57 IST