कुक को पीटने के आरोप पर पंजाब किंग्स के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो चोरी के इरादे से आया था, उसने मोबाइल से निजी फोटो...
आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह और उनके IPS पिता शैलेश सिंह पर कुक विपेंद्र सिंह तोमर के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में दर्ज FIR के बाद शशांक ने सफाई दी है। उन्होंने कहा नहीं, हमने उसे बंधक नहीं बनाया।
- भारत
- 3 min read

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले शशांक सिंह और उनके IPS पिता शैलेश सिंह पर उनके घर के कुक विपेंद्र सिंह तोमर के साथ कथित तौर मारपीट, गाली-गलौज करने और बंधक बनाने के आरोप में मंगलवार, 29 जून को भोपाल के रातीबड़ में FIR दर्ज हुई है। यह मामला कुक के अच्छा खाना न बनाने के लेकर सामने आया।
इस बीच शशांक सिंह और उनके पिता के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पहली बार शशांक सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि विपेंद्र सिंह तोमर को हमने उसे बंधक नहीं बनाया। वह खुद को रसोइया बताकर आया था, लेकिन वह रसोइया बिल्कुल नहीं था।
नहीं, हमने उसे बंधक नहीं बनाया-शशांक सिंह
शशांक सिंह और उनके पिता के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पहली बार सफाई देते हुए शशांक सिंह ने कहा '"नहीं, हमने उसे बंधक नहीं बनाया। यह सच है कि वह खुद को रसोइया बताकर आया था, लेकिन वह रसोइया बिल्कुल नहीं था। उसे खाना बनाना नहीं आता था।'
आगे उन्होंने कहा 'वह सिर्फ मौज-मस्ती करने, वीडियो और फोटो खींचने और यहां तक कि मेरे कमरे में घुसने के लिए आया था। चूंकि वह ऐसा कर रहा था, मुझे शक है कि वह चोरी के इरादे से आया था। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि अब तक हमने जो जांच की है, उसमें कुछ भी चोरी नहीं हुआ है।'
Advertisement
कुक का फोन छीनने पर शशांक ने क्या कहा?
कुक ने यह भी आरोप लगाया था कि शशांक सिंह और उनके घरवालों ने मेरा फोन छिन लिया था। इस आरोप का जवाब देते हुए शशांक ने कहा ' यह सच है कि उसके फोन में घर के वीडियो और फोटो थे, इसलिए मेरी मां ने उसे उन्हें डिलीट करने के लिए कहा क्योंकि वे बहुत निजी थे।'
उसे फोटो और वीडियो लेते हुए पकड़ा
शशांक सिंह ने आगे कहा 'पुलिस ने अभी तक हमसे संपर्क नहीं किया है। जब हमने उसे फोटो और वीडियो लेते हुए पकड़ा, तो मेरी बहन ने 100 डायल करने का सुझाव दिया। लेकिन उसने गिड़गिड़ाया, और मैंने उसे जाने दिया। यह संभव है कि कोई मेरे खिलाफ भी ऐसे आरोप लगा सकता है। मेरा मानना है कि जो भी मुझे जानता है, वह जानता है कि मेरे लिए शारीरिक झड़प बिल्कुल असंभव है। मैं तो हाथ उठाने से भी हिचकिचाता हूं।" मैंने अपशब्दों का प्रयोग किया था, इसलिए मैं ऐसा कुछ नहीं कर सकता था।