अपडेटेड 30 September 2024 at 14:37 IST

बांग्लादेश पर कहर बनकर टूटे रोहित और यशस्वी, 3 ओवर में इतने रन ठोक डाले, बन गया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बांग्लादेश के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे।

Follow :  
×

Share


Yashasvi Jaiswal and Rohit Sharma | Image: BCCI.TV

IND vs BAN 2nd Test in Kanpur: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) बांग्लादेश के गेंदबाजों  पर कहर बनकर टूटे। रोहित-जायसवाल ने साथ मिलकर भारती टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जोड़ दिया।

कानपुर टेस्ट में चौथे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर समिट गई जिसके बाद टीम इंडिया की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी और रोहित। इन दोनों बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के गेंदबाजो की शुरु से कुटाई करते हुए मात्र 3 ओवर में 51 रन ठोक डाले।

भारत ने कानपुर में तोड़े सारे रिकॉर्ड्स  

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने 26 गेंदो में 50 रन पूरे किए थे। अब टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने मात्र 18 गेंदों पर 51 रन पूरे कर डाले। इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल और रोहित के बीच 23 गेंदों में 50 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ी फिफ्टी

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से आग उगलते हुए मात्र 11 गेदों पर 208 की स्ट्राइक रेट से 23 रनों की छोटी पर जानदार पारी खेली। वहीं दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने कानपुर टेस्ट में 31 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया। इसी के साथ उन्होंने पंत और कपिल देव जेसे दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

  • 28 ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका बेंगलुरु 2022
  • 30 कपिल देव बनाम पाक कराची 1982
  • 31 शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड द ओवल 2021
  • 31 यशस्वी जयसवाल बनाम बांग्लादेश कानपुर 2024
  • 32 वीरेंद्र सहवाग बनाम इंग्लैंड चेन्नई 2008

भारत ने सबसे तेज शतक पूरा किया

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहले टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचते हुए फास्टेस्ट फिफ्टी पूरी की। उसके बाद से रोहित शर्मा के लड़को ने फास्टेस्ट हंड्रेड को रिकॉर्ड को भी नहीं बख्शा। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 100 रनों का स्कोर बना डाला। किसी टीम द्वारा टेस्ट क्रिकेट में ये 100 का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम का रिकॉर्ड अब भारतीय टीम के नाम है। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम था वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में।

टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम द्वारा सबसे तेज शतक (ओवरों का सामना)

  • 10.1 ओवर - भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर 2024
  • 12.2 ओवर- भारत बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 2023
  • 13.1 ओवर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो 2001
  • 13.4 ओवर- बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर 2012
  • 13.4 ओवर- इंग्लैंड बनाम पाक, कराची 2022
  • 13.4 ओवर- इंग्लैंड बनाम पाक, रावलपिंडी 202
  • 13.6 ओवर- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पर्थ 2012

कानपुर टेस्ट का हाल

बात करें कानपुर टेस्ट की तो बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने पहली पारी के अंत तक 233 रनों का लक्ष्य रखा। खबर लिखे जाने तक जवाब में टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 12.4 ओवर में 122 रन बना लिए हैं। जिसमें यशस्वी जायसवाल 72 और शुभमन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Ravindra Jadeja: जडेजा ने रचा इतिहास, टेस्ट में बाएं हाथ से 300 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय स्पिनर | Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 30 September 2024 at 14:37 IST