IPL 2026 खत्म,अब मचेगा इंटरनेशनल गदर! ब्लू जर्सी में कब नजर आएंगे विराट और रोहित? जानिए पूरा शेड्यूल
आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भारतीय टीम का इंटरनेशनल सफर शुरू होने वाला है। जून में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपने घर पर एक टेस्ट मैच और तीन ओडीआई मुकाबले खेलेगी। जानिए पूरा शेड्यूल।
- खेल समाचार
- 2 min read
आईपीएल 2026 का रोमांच अब समाप्त हो चुका है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीत लिया है। आईपीएल के बाद अब सभी की नजरें टीम इंडिया पर है, जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ गदर मचाते हुए दिखाई देंगे। फैंस को इन दोनों को एक साथ देखने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि भारत का अगला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जल्द ही शुरू होने वाला है। टीम इंडिया अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी उसके बाद टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ विराट-रोहित देंगे दिखाई
विराट कोहली और रोहित शर्मा बहुत जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ ब्लू जर्सी में दिखाई देंगे। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी, जहां 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच खेला जाएगा। एकमात्र टेस्ट के बाद 13, 17 और 20 जून को धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इन तीनों मुकाबले में रोहित शर्मा-विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलने के लिए तैयार है।
IND-AFG वनडे सीरीज शेड्यूल
- 13 जून भारत बनाम अफगानिस्तान-पहला वनडे
- 17 जून भारत बनाम अफगानिस्तान-दूसरा वनडे
- 20 जून भारत बनाम अफगानिस्तान-तीसरा वनडे
AFG के बाद इंग्लैंड दौरा
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों के बाद विराट और रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया पहले पांच टी20 मुकाबले खेलेगी। टी20 मुकाबले के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में दोनों दिखाई देंगे।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे 14 जुलाई, 2026 एजबेस्टन, बर्मिंघम
- दूसरा वनडे 16 जुलाई, 2026 सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
- तीसरा वनडे 19 जुलाई, 2026 लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 2 June 2026 at 16:44 IST