चैंपियन बनते ही RCB को लगा बड़ा झटका! IPL ने इस खिलाड़ी पर लगाया बैन और ठोका भारी जुर्माना

RCB Player Banned IPL 2027: आईपीएल 2026 के समापन के एक दिन बाद ही विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को बड़ा झटका लगा है। आईपीएल ने RCB के एक खिलाड़ी को कड़ी सजा सुनाई है।

RCB Player Banned IPL 2027
चैंपियन बनते ही RCB को झटका, स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन | Image: IPL

RCB Player Banned IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद ही विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को बड़ा झटका लगा है। आसीबी के चैंपियन बनने के एक दिन बाद ही टीम के एक खिलाड़ी को IPL ने कड़ी सजा सुनाई है।  

जी हां, आसीबी के चैंपियन बनने के एक दिन बाद ही IPL ने टिम डेविड पर एक मैच का बैन और 50% जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि फाइनल मुकाबले के दौरान उन्होंने अंपायर नितिन मेनन की तरफ आईस बैग फेंका था। आईपीएल ने इसके लिए उनपर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है साथ ही 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, फाइनल मुकाबले में गुजरात की पारी के 10वें ओवर के दौरान विकेट गिरने पर RCB के स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड ने आक्रामक तरीके से अंपायर नितिन मेनन की तरफ आईस बैग फेंका था। इस घटना का संज्ञान लेते हुए अब आईपीएल ने उन्हें कड़ी सजा सुनाई है। डेविड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया।

जुर्माना के साथ 2 डिमेरिट पॉइंट्स

मैच के दौरान अंपायर के साथ गलत व्यवहार को लेकर आईपीएल ने टिम डेविड के ऊपर फाइनल मैच की फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, आईपीएल ने उनपर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है, जो 2027 में एक मैच नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल के इसके अलावा,  टिम डेविड 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए गए हैं।

Advertisement

IPL ने क्या कहा?

आईपीएल ने एक बयान जारी करते हुए कहा 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है और उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं। 

यह जुर्माना उन्हें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल के दौरान आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है।' 

Advertisement

पहले भी नियम का उल्लंघन कर चुके हैं

आईपीएल ने बयान में आगे कहा 'यह डेविड का इस सीज़न का तीसरा लेवल 1 उल्लंघन था। उन्होंने अपना पहला उल्लंघन मैच 20 में (एक डिमेरिट पॉइंट) और दूसरा उल्लंघन मैच 54 में (दो डिमेरिट पॉइंट) किया था। 

अब उनके कुल पाँच डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक मैच के लिए निलंबित किया जाएगा। तदनुसार, उन्हें आरसीबी के अगले आईपीएल सीज़न के पहले मैच या आईपीएल 2027 में जिस फ्रेंचाइजी का वे प्रतिनिधित्व करते हैं, उसके पहले मैच के लिए निलंबित किया जाएगा। 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड