जो विराट ने किया क्या रोहित कर पाएंगे? इंग्लैंड से लेना है बदला तो अपनाना होगा 2017 वाला फॉर्मूला

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बाहर हैं। कप्तान रोहित को अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी की याद सता रही होगी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली | Image: pti

India vs England Test Series: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का कड़ा इम्तेहान है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट को जीतकर अंग्रेजों ने भारत पर दबाव डाल दिया है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। रोहित एंड कंपनी को किसी कीमत पर ये मैच जीतना होगा नहीं तो उनके हाथ से शृंखला निकल जाएगी।

बता दें कि पिछले 12 सालों से टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। वहीं 2017 में एक टेस्ट को छोड़ दें तो इसके बाद भारत को भी भी होम ग्राउंड पर हार का सामना नहीं करना पड़ा था। लेकिन अब इंग्लैंड ने हैदराबाद टेस्ट जीतकर रोहित शर्मा को टेंशन में डाल दिया है।

जो विराट ने किया रोहित कर पाएंगे?

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बाहर हैं। कप्तान रोहित को अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी की याद सता रही होगी। हालांकि , अब हिटमैन को वो करना होगा जो बतौर कप्तान किंग कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में किया था।

कोहली ने किया था ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार

2017 में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी आई थी। टीम इंडिया उस समय भी फेवरेट थी, लेकिन पुणे में खेले गए पहले मैच में कंगारुओं ने शानदार खेल दिखाकर भारत को करारा झटका दिया। मुश्किल पिच पर स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन शतक जड़ा और टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वो सीरीज का पहला मैच था। चारों-तरफ भारतीय टीम और कप्तान कोहली की आलोचना होने लगी। सब कहने लगे कि अब ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतना आसान नहीं होगा।

पुणे में ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच हारने के बाद विराट कोहली की टीम ने वही किया जिसकी उम्मीद सीरीज शुरू होने से पहले की गई थी। दूसरा मुकाबला बेंगलुरू में हुआ और भारतीय टीम ने कंगारुओं को घेर लिया। उसके बाद टीम इंडिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच हार चुकी टीम इंडिया के सामने अब वही चुनौती है। स्टीव स्मिथ की तरह ही इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप ने पहले टेस्ट में जबरदस्त बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा को इसका हल ढूंढना होगा। उन्हें टीम के अंडर जोश भरना होगा जो विराट कोहली ने 2017 में किया था। देखना दिलचस्प होगा कि विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के खिलाड़ी किस माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Rishabh Pant: 'ऐसा लगा दुनिया...' कार दुर्घटना के बाद पहली बार खुलकर बोले पंत, दिल निकालकर रख दिया

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 30 January 2024 at 10:24 IST