Rishabh Pant: 'ऐसा लगा दुनिया...' कार दुर्घटना के बाद पहली बार खुलकर बोले पंत, दिल निकालकर रख दिया

Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत ने कहा कि 30 दिसंबर, 2022 को जब उनकी कार डिवाइडर से टकराई तो उन्हें लगा वो नहीं बचेंगे। उन्हें लगा कि वो लगभग मर जाएंगे।

rishabh pant car accident
ऋषभ पंत कार दुर्घटना | Image: ap/star sports

Rishabh Pant interview on Car Accident: टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने भयानक कार दुर्घटना के बारे में पहली बार खुलकर बात की है। 30 दिसंबर, 2022 को दिल्ली से देहरादून जा रहे पंत का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई थी। उस हादसे को याद करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कहा कि उन्हें लगा कि उनकी जिंदगी खत्म हो गई है।

भयानक एक्सीडेंट के बारे में बातचीत करते हुए ऋषभ पंत ने स्टारस्पोर्ट्स से कहा कि 30 दिसंबर, 2022 को जब उनकी कार डिवाइडर से टकराई तो उन्हें लगा वो नहीं बचेंगे। उन्हें लगा कि वो लगभग मर जाएंगे।

पंत की जुबानी दर्दनाक हादसे की कहानी

ऋषभ पंत ने उस कार दुर्घटना के बारे में कहा कि फर्स्ट टाइम ऐसा था लाइफ में कि लगा...हो गया टाइम इस वर्ल्ड में, इतना बड़ा हो सकता था ये चीज आपको भी नहीं पता। इतना भयानक एक्सीडेंट होने के बाद भी मैं जिंदा था, मुझे लगा कि किसी ने मुझे बचा लिया है। डॉक्टर ने कहा कि ठीक होने में 15-16 महीने लगेंगे। दूसरी जिंदगी हर किसी को तो मिलती नहीं है।''

कैसे हुआ था पंत का एक्सीडेंट?

30 दिसंबर 2022 की रात यानि नए साल से पहले ऋषभ पंत अपने घर रुड़की जा रहे थे। कड़ाके की ठंड में वो देर रात नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे तभी उन्हें नींद लगी और फिर जो हुआ उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। ऋषभ पंत की मर्सिडीज गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। वो जैसे-तैसे कार से बाहर निकले और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। फिर एक ट्रक ड्राइवर पंत के लिए मसीहा बनकर आया और खून से लथपथ खिलाड़ी को अस्पताल लेकर गया। जल्द ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी उनसे मिलने पहुंचे और देहरादून के बड़े अस्पताल में उनका इलाज किया गया।

Advertisement

इसके बाद ऋषभ पंत को मुंबई में शिफ्ट किया गया जहां उनकी कई सर्जरी की गई। स्टार खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरू स्थित NCA में रिहैब के फेज से गुजर रहे हैं और उम्मीद है कि आईपीएल 2024 से पहले वो फिट हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन, सरफराज सहित 3 खिलाड़ियों की होगी एंट्री!

Advertisement


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड