अपडेटेड 26 October 2024 at 19:03 IST

'ये उचित नहीं है', जडेजा-अश्विन पर उठे सवाल तो रोहित ने दिया करारा जवाब, बोले- वो हर बार…

पुणे में दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम पर सवाल उठ रहे हैं। कप्तान रोहित ने खिलाड़ियों का सपोर्ट किया है।

Follow :  
×

Share


रोहित ने जडेजा-अश्विन का किया सपोर्ट | Image: BCCI

IND v NZ: 12 साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) सवालों के घेरे में है। पुणे में दूसरे टेस्ट मैच में शर्मनाक हार और टेस्ट सीरीज हारने के बाद रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं तो वहीं विराट कोहली ( Virat Kohli ) समेत कुछ खिलाड़ियों को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। 

अक्सर कप्तान इतनी बड़ी हार के बाद अपना आपा खो बैठते हैं और गुस्से में बहुत कुछ कह जाते हैं। कई बार कप्तानों को ऐसी हार के बाद खिलाड़ियों पर दोष मढ़ते देखा जाता है, लेकिन रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) से इस हार के बाद ऐसा कुछ नहीं किया। रोहित (Rohit) ने दो टूक कहा कि वो ओवर रिएक्ट नहीं करने वाले हैं। रोहित (Rohit) ने मुश्किल के इस वक्त सूझबूझ दिखाई है और अपने खिलाड़ियों का सपोर्ट किया है। 

जडेजा-अश्विन पर सवाल का रोहित ने दिया करारा जवाब

मैच के बाद जब रोहित (Rohit) मीडिया के सामने आए तो उनसे काफी सवाल पूछे गए। इस दौरान टीम के अनुभवी ऑलराउंडर्स रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और रविचंद्रन अश्विन ( Ravichandran Ashwin ) पर सवाल उठाए गए हैं। उनकी मैच जिताने की काबिलियत को सवालों के घेरे में लाया गया, लेकिन रोहित (Rohit) दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की ढाल बनकर खड़े रहे। रोहित (Rohit) ने जडेजा (Jadeja) और अश्विन (Ashwin) का फुल सपोर्ट किया। रोहित (Rohit) ने कहा- 

जडेजा और अश्विन इसे जानते हैं। वो जो भी खेल खेलते हैं, उनसे उम्मीद की जाती है कि वो हमें जीतने में मदद करेंगे, लेकिन ये उचित नहीं है। वो जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है और उनसे क्या उम्मीदें हैं। हमारे 12 साल के विजय क्रम में इन दोनों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में अगर कभी-कभी वो भी थोड़ा खराब खेलते हैं तो ये कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए। वो हर बार बल्लेबाजी इकाई का काम नहीं करेंगे। 

पुणे टेस्ट का लेखा-जोखा

पुणे टेस्ट ( Pune Test) में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। डेवोन कॉनवे (Devon Conway) और रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) के अर्धशतकों के दम पर न्यूजीलैंड (New Zealand) ने पहली पारी में 259, जबकि दूसरी पारी में कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) की 86 रन की शानदार पारी और टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स के महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत दूसरी पारी में 255 रन बनाए। वहीं मिचेल सैंटनर (पहली पारी में 7 विकेट) ने न्यूजीलैंड ने घातक गेंदबाजी की, जिसके चलते न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में महज 156 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह भारत को जीत के लिए 359 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम इंडिया 245 रन पर ही ढेर हो गई और 113 रन से मैच हार गई। 

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरी बार फ्लॉप होने के बाद आपा खो बैठे कोहली, करने लगे तोड़-फोड़; VIDEO

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 26 October 2024 at 19:03 IST