IND vs AFG ODI: टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना, अफगान सीरीज में मचाएंगे तहलका

IND vs AFG ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 13 जून से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने जमकर अभ्यास किया।

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 13 जून से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है | Image: Social Media

IND vs AFG ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए एकमात्र टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भारतीय टीम वनडे फॉर्मेट में अफगान के साथ लोहा लेने के लिए तैयार है। इन दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज से पहले बुधवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर पसीना। इस बीच रोहित के अभ्यास सत्र के दौरान फैंस भी उन्हें उत्सुकता से देखने लगे। वहीं, अभ्यास सत्र के दौरान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल भी दिखाई दिए।

रोहित ने नेट्स पर जमकर बहाया पसीना

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज से पहले ये चर्चा चल रही थी कि चोट के कारण रोहित शर्मा सीरीज से बाहर हो सकते हैं, लेकिन मंगलवार को ही रिपोर्ट किया था कि उन्हें खेलने की मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, बताया जा रहा है कि रोहित ने अभ्यास शुरू करने से पहले स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स पहले कुछ देर तक बातचीत की, उसके बाद उन्होंने बैटिंग प्रैक्टिस की। रोहित के टीम में शामिल होते ही टीम इंडिया और भी अधिक मजबूत हो जाएगी।

June 10, 2026

कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल

बता दें कि, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान लगी थी। विराट कोहली की जगह टीम इंडिया में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। वहीं, बताया जा रहा है इस सीरीज से हार्दिक पांड्या भी बाहर हो चुके हैं।

भारत-अफगानिस्तान ODI सीरीज शेड्यूल

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के तीन मैचों की श्रृंखला 13 जून से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू होने वाली है। दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya Replacement: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, ये 2 खतरनाक ऑलराउंडर रेस में सबसे आगे
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 23:22 IST