Hardik Pandya Replacement: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, ये 2 खतरनाक ऑलराउंडर रेस में सबसे आगे

Hardik Pandya Replacement: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। टीम में उनकी जगह इन 2 स्टार खिलाड़ियों का नाम चर्चा में बना हुआ है।

Hardik Pandya Replacement IND vs AFG
Hardik Out, अफगानिस्तान सीरीज के लिए रेस में ये 2 ऑलराउंडर सबसे आगे | Image: ANI

Hardik Pandya Replacement: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) द्वारा उन्हें फिट घोषित कर दिया गया था और उन्होंने दो दिन पहले बोर्ड को अपनी फिटनेस रिपोर्ट भेज दी थी, लेकिन सीओई छोड़ने से पहले अपने अंतिम सत्र के बाद, उनकी फिटनेस को लेकर कुछ समस्याएं सामने आईं। ऐसे में अब हार्दिक के बाहर जाते ही यह चर्चा तेज हो गई है कि उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में 2 दावेदारों का नाम चर्चा में है।

हार्दिक की जगह शिवम दुबे होंगे टीम में शामिल?

हार्दिक के रिप्लेसमेंट के लिए शिवम दुबे सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। दुबे भी हार्दिक की तरह पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो टीम के लिए परफेक्ट खिलाड़ी हो सकते हैं। दुबे सीरीज में अपने बल्ले के साथ-साथ गेंद के सभी शानदार योगदान दे सकते हैं। हालांकि, दुबे को टी20 फॉर्मेट का खिलाड़ी माना जाता है। ऐसे में देखना होगा कि हार्दिक की जगह उन्हें टीम में जगह मिलती है नहीं।

अक्षर पटेल हो सकते हैं अच्छे विकल्प

अक्षर पटेल को भी वनडे सीरीज के लिए हार्दिक के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। अक्षर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले बेस्ट ऑलराउंडर में से एक माने जाते हैं। अक्षर के पास शिवम से अधिक अनुभव भी है। अब देखना होगा कि दोनों में से किसे टीम इंडिया में जगह मिलती है।

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के तीन मैचों की श्रृंखला 13 जून से धर्मशाला में शुरू होने वाली है। दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: ICC Test Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग , जो रूट की बादशाहत खत्म, ये खिलाड़ी बना नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड