अपडेटेड 27 August 2024 at 21:51 IST
T20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित का भाव सातवें आसमान पर, टूट जाएंगे IPL रिकॉर्ड, पंजाब ने खोली तिजोरी
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद और आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को खरीदने के लिए कई फ्रेंचाइजियां अपनी रुचि जाहिर कर चुकी है।
Rohit Sharma News: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) ने आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का सूखा खत्म करते हुए खिताब अपने नाम किया। उससे पहले टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की ही कप्तानी में ही शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल तक बिना कोई मैच गंवाए पहुंचे थे पर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया था।
वनडे वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को आईपीएल (IPL) से उन्हीं की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कप्तानी से हटा दिया। मुंबई ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी जो उस वक्त टीम का हिस्सा भी नहीं थे। इस बात पर मुंबई और रोहित के फैंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया था।
रोहित शर्मा से छीनी गई मुंबई इंडियंस की कप्तानी
आईपीएल 2024 के दौरान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए पर वे अपनी लय में नहीं दिखे। कहीं न कहीं रोहित के चेहरे पर उनकी कप्तानी छीने जाने का दर्द पूरे सीजन दिखता रहा। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के दौरान मुंबई की टीम में भी यूनिटी की कमी दिखी। आईपीएल 2024 के बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित शर्मा को रिलीज कर दिया जाएगा। जिसका इंतजार दूसरी फ्रेंचाइजियां कर रही हैं।
रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी फ्रेंचाइजी रोहित शर्मा को खरीदने के लिए 50 करोड़ तक का दांव लगाने को तैयार हैं। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ के अलावा अब पंजाब किंग्स ने भी रोहित शर्मा को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।
पंजाब किंग्स ने रोहित को खरीदने में दिखाई दिलचस्पी
पंजाब किंग्स के क्रिकेट विकास प्रमुख संजय बांगर ने आगामी आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए अपनी टीम की रणनीति की रूपरेखा तैयार की है, खासकर अगर मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज करने का फैसला करती है। बांगर का मानना है कि रोहित की बहुत मांग होगी और अगर वह नीलामी में आते हैं तो उन्हें अच्छी खासी कीमत मिलेगी। पंजाब किंग्स मेगा ऑक्शन के जरिए शानदार टीम बनाने की कोशिश में है, साथ ही टीम को रोहित शर्मा जैसे अनुभवी कप्तान की भी जरूरत है।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीता है। अगर पंजाब की टीम आगामी नीलामी में अच्छी टीम बनाने में कामयाब रहती है तो उनकी नजरें पहले खिताब पर होगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीम को नीलामी की मेज पर बहुत काम करना है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 27 August 2024 at 21:51 IST