अपडेटेड 14 May 2025 at 06:38 IST

फैंस के लिए खुशखबरी! टेस्ट से संन्यास के बाद भी इंग्लैंड में खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, ये रहा पूरा प्लान

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है, लेकिन उनके ODI करियर का अंत नहीं हुआ है। दोनों अभी एकदिवसीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। अब बड़ा सवाल ये है कि टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद ये दोनों 2027 वर्ल्ड कप तक कब और कितने मैच खेलेंगे? आइए जानते हैं कि 2025-26 तक टीम इंडिया का ODI शेड्यूल क्या है।

Follow :  
×

Share


टेस्ट से संन्यास के बाद भी इंग्लैंड में खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, ये रहा पूरा प्लान | Image: ANI

टीम इंडिया के दो बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का अध्याय भले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन उनके करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, अगर आप इस बात से उदास हैं कि रोहित-विराट अब इंग्लैंड में जाकर नहीं खेल सकेंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है, लेकिन उनके ODI करियर का अंत नहीं हुआ है। दोनों अभी एकदिवसीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। अब बड़ा सवाल ये है कि टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद ये दोनों 2027 वर्ल्ड कप तक कब और कितने मैच खेलेंगे? आइए जानते हैं कि 2025-26 तक टीम इंडिया का ODI शेड्यूल क्या है।

रोहित-कोहली का 'मिशन' वर्ल्ड कप

टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का अगला बड़ा टारगेट वर्ल्ड कप 2027 है। मेगा इवेंट में अभी काफी समय बाकी है। ये भी गारंटी नहीं है कि रोहित कोहली विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे भी या नहीं, लेकिन इस बात की गारंटी है कि दोनों मिशन वर्ल्ड कप के लिए पूरी ताकत झोंकने वाले हैं। जो सपना 2023 के वर्ल्ड कप में टूट गया था, उसे पूरा करने के लिए दोनों स्टार खिलाड़ी फिर से जोर लगाने वाले हैं। बता दें कि 2027 फिफ्टी ओवर वर्ल्ड कप से पहले तक भारत 27 ODI मुकाबला खेलेगा। अगले साल जुलाई में टीम इंडिया इंग्लैंड में 3 वनडे मैच भी खेलेगी जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा नजर आ सकते हैं।

2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का ODI शेड्यूल

अगस्त 2025, बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैच (घर से बाहर)

अक्टूबर-नवंबर 2025, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 ODI (घर से बाहर)

नवंबर-दिसंबर 2025, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 ODI (भारत में)

जनवरी 2026, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 ODI (भारत में )

जून 2026, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 ODI (भारत में )

जुलाई 2026, इंग्लैंड के खिलाफ 3 ODI (घर से बाहर)

सितंबर-अक्टूबर, वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ODI (भारत में

अक्टूबर-नवंबर, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 ODI (घर से बाहर)

दिसंबर 2026, श्रीलंका के खिलाफ 3 ODI, (भारत में)

बता दें कि 2027 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में 50-ओवर वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। 2011 के बाद से टीम इंडिया ये टूर्नामेंट जीत नहीं सकी है। 2023 में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने फाइनल तक का सफर तो तय किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उनके साथ-साथ करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: रोहित-विराट के बाद मोहम्मद शमी को भी रिटायरमेंट लिस्ट में डाला तो मार दिया 'बाउंसर', कहा- महाराज! आप जैसे ने कर दिया...


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 14 May 2025 at 06:38 IST