सचिन, द्रविड़ नहीं रोहित शर्मा को इस सीनियर खिलाड़ी से लगता था डर, पहली मुलाकात में ही बिगड़ी बात!
Rohit Sharma Birthday: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल, 2024 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कपिल शर्मा शो में मजेदार खुलासा किया था।
- खेल समाचार
- 3 min read
Rohit Sharma Birthday: टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आज यानि 30 अप्रैल, 2024 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। मंगलवार को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है। रोहित के बर्थडे पर कप्तान हार्दिक पांड्या एंड कंपनी उन्हें जीत का तोहफा देना पसंद करेगी। वैसे भी MI इस सीजन अभी तक संघर्ष कर रही है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें आज का मैच जीतना ही होगा।
रोहित शर्मा कुछ दिन पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में आए थे। हिटमैन इस शो में साथी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक मजेदार खुलासा किया था। जब इंडियन कैप्टन से पूछा गया कि आपको सबसे ज्यादा किस सीनियर खिलाड़ी से डर लगता था तो उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का नहीं बल्कि युवराज सिंह का नाम लिया।
युवराज से क्यों डरते थे रोहित शर्मा?
कपिल शर्मा ने रोहित से पूछा कि जब आप नए-नए आए थे भारतीय क्रिकेट में तो आपको सबसे ज्यादा डर किससे लगता था? हिटमैन ने पलक झपकते ही युवराज सिंह का नाम ले लिया। हिटमैन ने एक मजेदार किस्सा बताया।
उस समय जो भी नया खिलाड़ी टीम में आता था युवराज सिंह उसकी टांग खींचते थे। उन्हें लगता था वो काफी सीनियर हैं, हालांकि मुझे पता नहीं उस टाइम उतने सीनियर थे या नहीं (हंसते हुए)। लेकिन जो भी नए खिलाड़ी आते थे उन्हें कुछ कहना होता था। मेरी पहली मुलाकात टीम बस में हुई थी। दुर्भाग्य से मैं उनकी सीट पर ही बैठ गए। फिर वो आए और बिना कुछ कहे सिर्फ आंख से इशारा कर मुझे हटने को कहा। मुझे पहले समझ नहीं आया फिर मेरे पीछे बैठे आरपी सिंह ने कहा कि यहां से हट जाओ ये युवी पाजी की सीट है। उन्होंने कहा कि यहां सबकी जगह फिक्स है। दरअसल में उनका काम था डराना लोगों को, उस समय सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी थे टीम में लेकिन युवी पाजी को भी दिखाना था कि वो भी सीनियर हैं।
रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर
साल 2007 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा आज टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। वो टीम इंडिया के कप्तान भी हैं। हिटमैन ने भारत के लिए अब तक 59 टेस्ट, 262 वनडे और 151 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 50 शतक ठोके हैं।
इसे भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आई खुशखबरी, मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम का हिस्सा होगा ये धाकड़ गेंदबाज
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 30 April 2024 at 07:34 IST