लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आई खुशखबरी, मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम का हिस्सा होगा ये धाकड़ गेंदबाज

मयंक फिटनेस परीक्षण में सफल, कल 12 खिलाड़ियों में शामिल होंगे: मोर्कल

Mayank Yadav
Mayank Yadav | Image: BCCI/IPL

Lucknow Super Giants: भारत की नई तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव पेट के निचले हिस्से में खिंचाव से पूरी तरह उबर गए हैं और उम्मीद है कि मंगलवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स के घरेलू आईपीएल मैच में उन्हें अंतिम 12 में शामिल किया जा सकता है।

लगातार 155 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक को पहले दो मैचों में ‘मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार मिला लेकिन तीसरे मैच में एक ओवर फेंकने के बाद उन्हें खिंचाव का सामना करना पड़ा।

यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज तीन सप्ताह के रिहैबिलिटेशन के बाद दोबारा फिटनेस के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है। सुपर जाइंटस के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मयंक फिट है और उसने अपने सभी फिटनेस परीक्षण पास कर लिए हैं और हम कल संभावित 12 खिलाड़ियों में उसकी वापसी को लेकर उत्साहित हैं।’’ मयंक ने अब तक तीन मैच में छह विकेट लिए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें- KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला - Republic Bharat
 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड