IPL Rishabh Pant: 12 करोड़ का नुकसान... फिर भी ऋषभ पंत को दिल्ली की टीम में 'घर वापसी' की क्या थी मजबूरी?

ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से विदाई हो गई है। IPL के दो सीजन टीम की कप्तानी करने के बाद पंत अब दिल्ली में शामिल हो गए हैं। वहीं, कुलदीप यादव का भी ठिकाना बदल चुका है।

12 करोड़ का घाटा उठाकर पंत की हुई 'घर वापसी', कुलदीप का भी बदला ठिकाना | Image: IPL

Rishabh Pant And Kuldeep Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक बड़ी और अहम ट्रेड डील हुई है। इस महा डील के तहत लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत अपने घर वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं। वहीं, बाएं हाथ के स्टार स्पिन गेंदबाज डीसी से कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं। बता दें कि पंत ने दिल्ली कैपिटल्स से ही आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत की थी यानी डेब्यू किया था। अब ऋषभ 12 करोड़ के घाटे के साथ दिल्ली से जुड़े गए हैं।  

ऋषभ पंत को 12 करोड़ का नुकसान

गौरतलब है कि 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ते ही उनकी सैलरी में 12 करोड़ की कटौती हो गई है। यानी एक तरह से उन्होंने लखनऊ से दिल्ली में जाने से 12 करोड़ का नुकसान हुआ है। अब ऋषभ को आईपीएल 2027 में दिल्ली की तरफ से खेलने के लिए 15 करोड़ रुपये मिलेंगे।

June 23, 2026

कुलदीप यादव LSG में हुए शामिल

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले कुलदीप यादव का ठिकाना बदल चुका है। अब वो आईपीएल 2027 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दिल्ली कुलदीप को 13.25 करोड़ रुपया देती थी, लेकिन अब लखनऊ के लिए खेलने के लिए उन्हें 13.50 करोड़ मिलेंगे।

पंत करेंगे दिल्ली की कप्तानी?

ऋषभ पंत के वापस दिल्ली में आने के बाद अब कयास लगने लगा है कि क्या आईपीएल 2027 में पंत दिल्ली की कप्तानी कर सकते हैं? गौरतलब है कि दिल्ली से उनके जाने के बाद अक्षर पटेल ने कप्तानी की थी। इससे पहले पंत चार साल दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं। अब देखना है कि आईपीएल 2027 में पंत कप्तान नियुक्त होते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: 'तहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई....', भोजपुरी गाने पर जमकर थिरके क्रिकेटर आकाश दीप, VIDEO हुआ वायरल
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 24 June 2026 at 15:46 IST