अपडेटेड 21 June 2025 at 17:24 IST

Rishabh Pant: हेडिंग्ले में ऋषभ पंती... MS Dhoni का रिकॉर्ड तोड़ स्पाइडरमैन के अंदाज में जश्न, VIDEO वायरल

Rishabh Pant Breaks MS Dhoni Record: हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ते ही ऋषभ पंत भारत के नंबर-1 विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, महज 76 पारियों में वो टेस्ट में सबसे अधिक सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय विकेट कीपर बन गए। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। माही ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 6 शतक ठोके थे।

Follow :  
×

Share


हेडिंग्ले में ऋषभ पंत का रिकॉर्डतोड़ शतक | Image: AP

Rishabh Pant Century: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में भारत का दबदबा दूसरे दिन भी कायम है। पहले दिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक जड़कर महफिल लूटी तो दूसरे दिन स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार शतक ठोककर भारतीय फैंस की खुशी को ट्रिपल कर दिया। पंत ने अपनी सेंचुरी उसी अंदाज में पूरी की, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर की गेंद पर छक्का जड़कर ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक ठोका।

हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ते ही ऋषभ पंत भारत के नंबर-1 विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, महज 76 पारियों में वो टेस्ट में सबसे अधिक सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय विकेट कीपर बन गए। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। माही ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 6 शतक ठोके थे।

हेडिंग्ले में ऋषभ पंत का रिकॉर्डतोड़ शतक

ऋषभ पंत अब भारत की तरफ से सबसे अधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए हैं। खास उपलब्धि हासिल करने के बाद उनका जश्न मनाने का अंदाज भी स्पेशल था। छक्का जड़कर उन्होंने 100 का आंकड़ा क्रॉस किया और फिर 'स्पाइडरमैन' की तरह गुलाटी मारकर सेलिब्रेट किया। उनके जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। बता दें कि आईपीएल 2025 के आखिरी ग्रुप मैच में भी ऋषभ पंत ने बल्ले से तबाही मचाते हुए सेंचुरी जड़ी थी और इसी तरह से जश्न मनाया था।

भारतीय विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक

7 - ऋषभ पंत
6 - एमएस धोनी
3 - ऋद्धिमान साहा

बता दें कि महज 27 साल की उम्र में ऋषभ पंत SENA देश (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 5 शतक जड़ चुके हैं। इस मामले में वो अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर (09) और विराट कोहली (07) से पीछे हैं।

147 रन बनाकर आउट हुए शुभमन गिल

हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में शतक बना चुके शुभमन गिल से डबल सेंचुरी की उम्मीद थी, लेकिन वो 147 रन बनाकर इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे करुन नायर कुछ कमाल नहीं दिखा सके और शून्य पर पवेलियन लौट गए। आखिरी अपडेट मिलने तक भारत ने 5 विकेट खोकर 447 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और विस्फोटक अंदाज में खेल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: काला या सफेद? पहले दिन तोड़ा था ICC का नियम, दूसरे दिन क्या पहनकर उतरे शुभमन गिल, सोशल मीडिया पर बवाल!


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 21 June 2025 at 17:24 IST