अपडेटेड 25 February 2026 at 16:38 IST
T20 World Cup: पिता की तबीयत खराब फिर भी रिंकू सिंह टीम इंडिया से जुड़ेंगे, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलने पर आया कोच का जवाब
T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के साथ होने वाले अहम मैच से पहले विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें टीम इंडिया का साथ छोड़कर वापस घर लौटना पड़ा था, लेकिन अब वो टीम के साथ फिर से जुड़ जाएंगे।
T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
जी हां, बुधवार को चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि रिंकू बुधवार शाम तक टीम इंडिया को जॉइन करेंगे और गुरुवार को होने वाले सुपर-8 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह खबर भारतीय फैंस के लिए राहत की सांस है।
पिता की अचानक बिगड़ी थी तबीयत
मंगलवार, देर शाम अचानक से खबर आई कि रिंकू सिंह पारिवारिक इमरजेंसी के कारण अचानक टीम को छोड़कर घर लौट गए हैं। इस दौरान बताया गया है कि उनके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें घर लौटना पड़ा। रिंकू के पिता खानचंद सिंह को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर आई कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। फिलहाल, डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना तय?
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक के अनुसार अगर रिंकू सिंह बुधवार शाम तक टीम इंडिया को जॉइन करते हैं, तो टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। सुपर 8 का मुकाबला भारत के लिए बेहद ही अहम है और टीम इंडिया किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहेगी। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि रिंकू अगले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे या नहीं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 16:35 IST