अपडेटेड 15 March 2026 at 14:58 IST
रिंकू सिंह को आ रही थी शर्म, उनकी होने वाली दुल्हनिया ने लूट ली महफिल; कुलदीप-वंशिका की शादी से सांसद प्रिया सरोज के डांस का VIDEO VIRAL
कुलदीप-वंशिका की शादी में रंग-बिरंगी रौनक देखने को मिली। कुलदीप यादव घोड़ी चढ़े तो उनके साथी बारात लेकर निकल पड़े। इस दौरान रिंकू सिंह, प्रिया सरोज, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल ने अपने डांस से रंग जमा दिया।
Rinku Singh Priya Saroj Dance Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब हमेशा-हमेशा के लिए अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के हो गए। वो 14 मार्च को मसूरी में शादी के बंधन में बंधे। इस भव्य शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। इस बीच, शादी के जश्न से वीडियो सामने आया है जिसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर-सांसद प्रिया सरोज जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।
कुलदीप-वंशिका की शादी में रंग-बिरंगी रौनक देखने को मिली। कुलदीप यादव घोड़ी चढ़े तो उनके साथी बारात लेकर निकल पड़े। इस दौरान रिंकू सिंह, प्रिया सरोज, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल ने अपने डांस से रंग जमा दिया।
बारात में शर्माते दिखे रिंकू सिंह
वायरल हो रहा वीडियो कुलदीप यादव की शाही बारात का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक तरफ रिंकू शर्माते हुए डांस कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ उनकी मंगेतर प्रिया सरोज खुलकर एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं।
ढोल-नगाड़े पर जमकर थिरकीं प्रिया सरोज
कुलदीप यादव की बारात में बैंड-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़े की धुन पर सभी खुलकर नाचने लगे। इस दौरान प्रिया सरोज भी खुद को रोक नहीं पाईं और पूरी मस्ती के साथ झूमने लगीं। उनके इस डांस ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच लिया।
प्रिया सरोज की सादगी ने जीता दिल
प्रिया सरोज के लुक की बात करें तो, उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया। रिंकू की मंगेतर ने ग्रीन कलर की साड़ी कैरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को आधा बांधा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप किया। उनकी सादगी ने हर किसी को कायल कर दिया। रिंकू भी उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट करने से पीछे नहीं रहे। कपल का देसी लुक सभी को इंप्रेस कर गया।
तिलक वर्मा ने ढोल पर बैठकर किया डांस
इसके अलावा कुलदीप की बारात से विश्व विजेता तिलक वर्मा का वीडियो भी वायरल हुआ है। उन्होंने अपने डांस से जो समां बांधा वो देखने लायक रहा। तिलक ने ढोल पर बैठकर गजब का डांस किया। कुलदीप के दोस्तों ने ढोल की थाप और जोशीले डांस से शादी में चार चांद लगा दिए।
कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा ने मसूरी के वेलकम होल बाय आईटीसी होटल्स, द सेवॉय में सात फेरे लिए। कपल की शादी से तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करेगा। इसमें राजनीतिक और खेल जगत की बड़ी हस्तियां कपल को आशीर्वाद देने पहुंचेगी। रिपोर्ट्स हैं कि सीएम योगी भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 14:58 IST