अपडेटेड 28 June 2025 at 22:29 IST
वो 5 साल से... बुरे फंसे यश दयाल, RCB के स्टार ने महिला के साथ किया 'गंदा' काम? किसने लगाया यौन शोषण का आरोप
Yash Dayal News: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल पर बड़ा आरोप लगाया गया है। उत्तर प्रदेश में एक महिला ने RCB के खिलाड़ी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Yash Dayal Accused of Sexual Harassment: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल पर बड़ा आरोप लगाया गया है। उत्तर प्रदेश में एक महिला ने RCB के खिलाड़ी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यश दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आधिकारिक शिकायत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंची है।
महिला ने अपने भयावह अनुभव के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उसने FIR की तस्वीर के अलावा यश दयाल के साथ अपनी एक तस्वीर भी अपलोड की है। आईपीएल 2025 में RCB को चैंपियन बनाने में यश दयाल ने अहम भूमिका निभाई थी।
यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप
RCB के स्टार क्रिकेटर यश दयाल बुरी तरह फंस गए हैं। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो पिछले 5 सालों से एक क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में थी। उस व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर (शिकायतकर्ता) उसका भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया। महिला ने बताया कि इस क्रिकेटर ने उन्हें उनके परिवार से मिलवाया और बहू की तरह व्यवहार किया गया, जिससे उनपर पूरा भरोसा हो गया।
महिला ने FIR में आरोप लगाया कि यश दयाल ने उन्हें धोखा दिया है और उनके साथ शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न हुआ। महिला ने कहा कि रिश्ते के दौरान, वो आर्थिक और भावनात्मक रूप से यश दयाल पर पूरी तरह से निर्भर हो गई।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पास चैट, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल, फोटो आदि जैसे सबूत हैं। उसने इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच और यश दयाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। महिला ने कहा कि यह कार्रवाई न केवल उसके लिए बल्कि उन सभी लड़कियों के लिए भी जरूरी है जो ऐसे झूठे रिश्तों की शिकार हैं।
21 जुलाई तक का समय
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इंदिरापुरम, गाजियाबाद के सर्किल ऑफिसर (सीओ) से रिपोर्ट मांगी है, साथ ही पुलिस को आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत का समाधान करने के लिए 21 जुलाई तक का समय दिया है। लड़की ने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन पर भी इस मामले की शिकायत की थी।
यश दयाल का आईपीएल करियर
बता दें कि यश दयाल वही गेंदबाज हैं जिनके एक ओवर में रिंकू सिंह ने 5 लगातार छक्के जड़कर सनसनी मचाई थी। हालांकि, RCB ने यश पर भरोसा किया और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। यश दयाल ने आईपीएल 2025 में 15 मैच खेले और 13 विकेट चटकाए।
इसे भी पढ़ें: वाह रे वाह! हर गेंद पर चौका-छक्का, लड़का से लड़की बनी संजय बांगर की बेटी को खेलते देख आ जाएगा मजा; VIDEO वायरल
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 28 June 2025 at 22:29 IST