
अपडेटेड 28 June 2025 at 19:51 IST
वाह रे वाह! हर गेंद पर चौका-छक्का, लड़का से लड़की बनी संजय बांगर की बेटी को खेलते देख आ जाएगा मजा; VIDEO वायरल
Anaya Bangar Video: पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो धमाकेदार अंदाज में बैटिंग कर रही हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगर की बेटी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बैटिंग करते दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो में देख सकते हैं कि अनाया बांगर किसी मैदान पर नहीं बल्कि घर के छत पर ही प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- वापस वहीं जहां से यह सब शुरू हुआ।'
Advertisement

लड़का से लड़की बनने के बाद संजय बांगर की बेटी क्रिकेट में वापसी की लड़ाई लड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने दुनिया को अपनी मेडिकल रिपोर्ट दिखाई थी और बीसीसीआई से गुहार भी लगाई थी।

अनाया बांगर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देख सकते हैं कि वो हर गेंद पर खूबसूरत शॉट लगा रही हैं। उन्होंने 1-2 बॉल को डिफेंस किया और फिर चौकों-छक्कों की प्रदर्शनी लगा दी।
Advertisement

जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद फिलहाल अनाया बांगर के लिए भारतीय क्रिकेट के दरवाजे बंद हैं। हालांकि, वो वो अभी भी अपने सपने का पीछा कर रही हैं और इसके लिए जमकर पसीना बहा रही हैं।

अनाया बांगर ने नवंबर 2024 में सर्जरी करवाई थी और इसके बाद वो लड़का से लड़की बन गईं। वो अक्सर खेलों में खासकर क्रिकेट में ट्रांसजेंडर अधिकारों की वकालत करती रही हैं।
Image: InstagramPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 28 June 2025 at 19:51 IST