अपडेटेड 25 July 2025 at 19:11 IST

बीच मैदान टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर आगबबूला हुए रवींद्र जडेजा, देखते रह गए शुभमन गिल, VIDEO वायरल

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में चल रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन जडेजा ने अपना आपा खो दिया और बीच मैदान पर टेस्ट डेब्यू कर रहे अंशुल कंबोज की क्लास लगा दी।

Follow :  
×

Share


Ravindra Jadeja angry on anshul Kamboj | Image: BCCI/X

Ravindra Jadeja Angry on Anshul Kamboj: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में सीरीज का चौथा टेस्ट मैच जारी है। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में फिलहाल इंग्लिश टीम का दबदबा है। यही वजह है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी थोड़े बैकफुट पर हैं। चौथे दिन मैदान पर ऐसा कुछ देखने को मिला जो अक्सर देखने को नहीं मिलता है।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा काफी ठंडे मिजाज के खिलाड़ी माने जाते हैं और बहुत कम ऐसा हुआ है जब वो किसी खिलाड़ी पर गुस्सा करते दिखे हों, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में चल रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन जडेजा ने अपना आपा खो दिया और बीच मैदान टीम इंडिया के खिलाड़ी की क्लास लगा दी।

अंशुल कंबोज पर आगबबूला हुए जडेजा

ये घटना इंग्लैंड की पारी के 54वें ओवर में हुई। जो रूट और ओली पोप की जोड़ी भारत के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। दोनों आउट करने का एक भी मौका नहीं दे रहे थे। ऐसे में टीम इंडिया के पास रूट को रन आउट करने का मौका आया, लेकिन अंशुल कंबोज की गलती की वजह से ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद रवींद्र जडेजा काफी गुस्से में दिखे और भारत के लिए पहला टेस्ट खेल रहे अंशुल कंबोज को खूब डांट लगाई।

हाथ से फिसला रूट को आउट करने का मौका

रवींद्र जडेजा का गुस्सा होना थोड़ा लाजमी भी है, क्योंकि इस गलती की वजह से इंग्लैंड के सबसे प्रमुख बल्लेबाज जो रूट को आउट करने का मौका फिसल गया। मोहम्मद सिराज की गेंद पर रूट ने हल्के हाथों से पॉइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल के लिए दौड़ लगाई। वहां फील्डिंग कर रहे जडेजा चीते की रफ्तार से गेंद के पास पहुंचे और गेंदबाजी छोर पर डायरेक्ट हिट मारने की कोशिश की। गेंद स्टंप को नहीं लगी, लेकिन मिड ऑन की दिशा में फील्डिंग कर रहे अंशुल कंबोज वहां नहीं पहुंचे। अगर वो जल्दी से स्टंप के करीब पहुंच जाते तो गेंद कलेक्ट कर रूट को रन आउट कर सकते थे। इसी लापरवाही की वजह से जडेजा को गुस्सा आया और उन्होंने अंशुल कंबोज की क्लास लगाई।

वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड को दिया डबल झटका

69वें ओवर तक गेंदबाजी के लिए इंतजार करने वाले ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने तीसरे दिन भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने पहले ओली पोप को आउट कर खतरनाक साझेदारी को तोड़ा और फिर तुरंत हैरी ब्रूक का काम-तमाम कर दिया। ओली पोप 71 रन बनाकर आउट हुए और ब्रूक सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 361 रन बना लिए हैं। जो रूट अभी भी 83 रन बनाकर डटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: ऐसी भी क्या मजबूरी? ईशान किशन ने 'ठुकराया' ऋषभ पंत की जगह लेने का ऑफर, ये है बड़ी वजह


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 25 July 2025 at 19:11 IST