'इंग्लैंड दौरे में...' श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्रॉप करने पर मैनेजमेंट को घेरा

बीसीसीआई ने शनिवार को टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान की घोषणा की। पूर्व कप्तान सूर्यकुमार को न ही कप्तानी मिली और न ही टीम में जगह। श्रेयस अय्यर नए कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान नियुक्त किए गए, जिसके बाद आर अश्विन का तगड़ा रिएक्शन आया है।

श्रेयस की कप्तानी पर दिग्गज के सवाल, सूर्या को बाहर करने पर घेरा | Image: ICC

शनिवार, 6 जून को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के साथ एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से तो हटा ही दिया है साथ में उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली है।

बीसीसीआई ने इन दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान करते हुए श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया। टी20 के कप्तान बदलते ही एक नई बहस छिड़ गई। बीसीसीसाई के इस फैसले को कई लोग सही मान रहे हैं, तो कई लोग गलत भी बोल रहे हैं। इस बीच रविचंद्रन अश्विन का भी इस पर तगड़ा रिएक्शन आया है। उन्होंने मैनेजमेंट को भी घेरा है।

सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाए जाने पर अश्विन क्या बोले?

टी20 की कप्तानी के रूप में सूर्यकुमार को हटाए जाने के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर बात करते हुए कहा 'सूर्यकुमार की जगह अगर खुद को रखूं तो यह सच है कि 15 या 18 महीनों से मेरी फॉर्म अच्छी नहीं चल रही, लेकिन कप्तान के तौर पर देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीता है। बतौर कप्तान प्रदर्शन अच्छा रहा है, और उन्होंने अपनी भूमिका अच्छे से निभाई है।'

इंग्लैंड दौरे में मिलना चाहिए था मौका

टी20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा है। इस सीजन 13 मुकाबलों में उन्होंने 20.77 की एवरेज से मात्र 270 रन ही बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकला। वहीं, इस सीजन 60 उनका सबसे अधिक स्कोर रहा। हालांकि, अश्विन ने कहा 'सूर्यकुमार को इंग्लैंड दौरे पर मौका मिलना चाहिए था। अगर इस दौरे में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो ड्रॉप किया जा सकता था।

श्रेयस के कप्तान बनने पर अश्विन का रिएक्शन

अश्विन ने श्रेयस को कप्तान बनाए पर रिएक्शन देते हुए कहा, उस खिलाड़ी को कैसे कप्तान बनाया जा सकता है, जो हाल में ही हुए टी20 वर्ल्ड कप में स्क्वॉड का हिस्सा भी नहीं था। हालांकि, उन्होंने यह भी बोला कि उन्होंने KKR को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया। इसके बाद पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: 'सूर्या के लिए कुछ भी...', T20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान; 'हिटमैन' का ये रिएक्शन दिल जीत लेगा

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 7 June 2026 at 17:53 IST