अपडेटेड 23 July 2024 at 17:32 IST

Rahul Dravid: पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ शुरू करेंगे नई पारी, संभालेंगे इस टीम की कमान

भारतीय क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को लेकर खबर आ रही है कि वो IPL 2025 में एक टीम के हेड कोच बन सकते हैं।

Follow :  
×

Share


राहुल द्रविड़ शुरू कर सकते हैं नई पारी | Image: AP-File

Rahul Dravid Will Start New Inning: भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) में गंभीर (Gambhir) युग की शुरुआत हो गई है। टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम इंडिया (Team India) के साथ अपने पहले दौरे पर हैं। वो टीम के साथ श्रीलंका (Sri Lanka) पहुंचे हुए हैं।

इधर गंभीर (Gambhir) ने अपना काम शुरू कर दिया है। उधर पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को लेकर बड़ी खबर आई है। खबरें हैं कि राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid)  नई पारी शुरू कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के हेड कोच (Head Coach) बन सकते हैं। 

हाल ही में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में भारत को चैंपियन बनाने के बाद पूर्व भारतीय हेड कोच (Former Indian Cricker Head Coach) और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) क्रिकेट के मैदान पर एक नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2025 सीजन में एक बार फिर किसी फ्रेंचाइजी के साथ कोच या मेंटर के तौर पर जुड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल द्रविड़ की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ बातचीत चल रही है। आधिकारिक घोषणा अगले 3 से 4 महीने में हो सकती है। 

राजस्थान रॉयल्स के साथ स्पेशल कनेक्शन

51 वर्षीय राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ स्पेशल कनेक्शन है। उनका फ्रेंचाइजी के साथ लंबा रिश्ता रहा है। दरअसल द्रविड़ 2013 में टीम के कप्तान थे। द्रविड़ की कप्तानी में ही राजस्थान रॉयल्स ने चैंपियंस लीग T20 फाइनल और IPL प्लेऑफ तक का सफल तय किया। फिर 2014 और 2015 में द्रविड़ ने टीम के मेंटॉर की भूमिका निभाई और टीम तीसरे स्थान पर रही, लेकिन 2015 से द्रविड़ ने बड़ी पारी शुरू की। वो इस साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से जुड़ गए। वो भारत की अंडर-19 और भारत ए टीमों के हेड कोच रहे। फिर नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख बने और अंत में अक्टूबर 2021 में उन्होंने भारतीय सीनियर मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद संभाला।

वहीं राहुल द्रविड़ का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ भी बड़ा खास रिश्ता रहा है। इसी टीम के साथ उनका IPL सफर शुरू हुआ था। द्रविड़ 2008 में IPL के पहले सीजन में RCB का ही हिस्सा थे। राहुल द्रविड़ 2008, 2009 और 2010 लगातार तीन साल RCB के लिए खेले और फिर राजस्थान रॉयल्स में चले गए।  

ये भी पढ़ें- VIDEO: बागेश्वर धाम सरकार से मिले वर्ल्ड चैंपियन कुलदीप यादव, श्रीलंका जाने से पहले हुई मुलाकात

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 23 July 2024 at 17:31 IST