अपडेटेड 20 February 2026 at 19:54 IST

चहल के बाद एक और लेग स्पिनर हुआ बोल्ड, 'धोनी के धुरंधर' की साढ़े 3 साल बाद ही टूटी शादी, भावुक होकर लिखा- कुछ रिश्ते हमेशा के लिए...

क्रिकेट और प्यार मोहब्बत का खेल आज कोई नई खबर नहीं है। कभी हार्दिक पंड्या तो कभी शिखर धवन तो कभी युजवेंद्र चहल तलाक को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। इस बीच एक और भारतीय खिलाड़ी ने अब तलाक ले लिया है।

Follow :  
×

Share


इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी ईशानी जौहर से अलग की पुष्टि की | Image: ANI

आज की तारीख में डियन क्रिकेटर्स के बीच तलाक की खबरें अब आम सी बात लगती है। हार्दिक पंड्या से लेकर शिखर धवन और युजवेंद्र चहल जैसे कई बड़े-बड़े खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं। चहल, हार्दिक की कड़ी में एक भारतीय खिलाड़ी और आईपीएल स्टार ने तलाक ले लिया है। 

भारतीय टीम के युवा लेग स्पिनर और आईपीएल की कई टीमों में खेल चुके राहुल चाहर ने अपनी पत्नी ईशानी जौहर से तलाक ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार, 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी ईशानी जौहर से अलग की पुष्टि की। दोनों करीब साढ़े तीन साल तक साथ रहे। राहुल चाहर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने दिल की बात जाहिर कही। आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में क्या कहा।

राहुल ने इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट में क्या कहा?

राहुल चाहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘मैंने कम उम्र में शादी की, उस वक्त मैं खुद को, अपनी अहमियत को या उस जीवन को पूरी तरह नहीं समझ पाया था जिसे मैं बनाना चाहता था। इसके बाद ऐसे कई साल आए, जिन्होंने मुझे वो सबक सिखाए जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। पिछले पंद्रह महीने कोर्टरूम के चक्कर लगाते हुए, धैर्य, सहनशीलता और सच से मिलने वाली ताकत को सीखते हुए गुजरे।’

कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते-राहुल चाहर

राहुल चाहर ने आगे पोस्ट में लिखा 'आज मेरे जीवन का वह अध्याय औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है.  विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला सुलझ गया है, जिसकी कीमत भी मुझे काफी चुकानी पड़ी, लेकिन अब इस दौर को अंतिम रूप मिल चुका है.  मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं। आगे उन्होंने लिखा 'कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। सिखाने और बदलने के लिए होते हैं।'

IPL 2026 में इस टीम से खेलेंगे 

राजस्थान में जन्मे राहुल चाहर की शादी 9 मार्च 2022 को हुई थी। 26 वर्षीय क्रिकेटर राहुल चाहर इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चेन्नई से खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई द्वारा चाहर को एक्सीलेरेटेड राउंड में 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया। 

ये भी पढ़ें: 'उम्र में कम, तजुर्बे में ज्यादा नहीं लेकिन टैलेंट बेइंतहा...', शिवम दुबे के कायल हुए रमीज राजा, शोएब अख्तर समेत ये पाकिस्तानी दिग्गज; VIDEO

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 19:54 IST