अपडेटेड 20 February 2026 at 19:21 IST

'उम्र में कम, तजुर्बे में ज्यादा नहीं लेकिन टैलेंट बेइंतहा...', शिवम दुबे के कायल हुए रमीज राजा, शोएब अख्तर समेत ये पाकिस्तानी दिग्गज; VIDEO

Shivam Dube: 18 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। शिवम की शानदार पारी को पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ियों ने भी खूब तारीफ की है।

Follow : Google News Icon  
Pakistani ex player Rameez Raja shoaib akhtar and others were impressed by Shivam dube in t20 world cup
शिवम दुबे के कायल हुए रमीज राजा, शोएब अख्तर समेत ये पाकिस्तानी दिग्गज | Image: X/BCCI

Shivam Dube: बुधवार, 18 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच भारत बनाम नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाई थी और भारत ने इस मैच को आसानी से 17 रन से जीत लिया था। इस मैच में भारत की तरफ से शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ 66 रन की पारी खेली थी।

शिवम दुबे की शानदार पारी से सिर्फ भारतीय फैंस ही खुश नहीं हुए बल्कि, पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी तारीफ में खूब कसीदे पढ़ें। पाकिस्तानी चैनल पर बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी रमीज राजा से लेकर शोएब अख्तर ने खूब तारीफ की। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।

बड़ा खिलाड़ी बनना है, तो ऐसे ही बैटिंग करनी होगी-रमीज रजा

एक पाकिस्तानी चैनल पर बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी रमीज रजा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'बेहतरीन खेल दिखाया। अगर आपको बड़ा खिलाड़ी बनना है, तो ऐसे ही बैटिंग करनी होगी। वहीं, एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए सलमान बट के कहा 'जब इंडिया के बल्लेबाज खेलते हैं, तो वो शॉर्ट्स बनाकर मरते हैं। वो एक दम परफेक्ट शॉर्ट लगाते हैं ताकि गेंद सीमा रेखा के पार जाए।'

Advertisement

बहुत इम्प्रेस किया है अपने खेल से-वसीम अकरम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'मुझे बहुत इम्प्रेस किया है, उसने अपने खेल से। हालांकि, वो थोड़ा रिस्की खिलाड़ी है, लेकिन उसने अपने शॉर्ट्स और अंदाज से खूब इम्प्रेस किया।' वहीं,शोएब अख्तर ने भी  शिवम दुबे के खूब कसीदे पढ़ें। कहा 'उम्र में कम, तर्जुबे में ज्यादा नहीं लेकिन टैलेंट बेइंतहा।

31 गेंदों में ताबड़तोड़ 66 रन बनाए थे

बुधवार, 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नीदरलैंड मैच में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ 66 रन की पारी खेली थी। उन्होंने इस मैच में 31 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 66 रन की पारी खेली थी, जिसके दम पर भारत ने 193 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs SA: सुपर-8 में टीम इंडिया जीत से करेगी आगाज? T20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का पलड़ा कितना भारी
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 19:17 IST