ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कराची और लाहौर में नई फ्लड लाइट का इस्तेमाल करेगा PCB
पाकिस्तान अगले साल की शुरुआत में ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाला है, जिसके लिए PCB तैयारियां कर रहा है। स्टेडियम्स अपडेट किए जा रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
ICC Champions Trophy: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल की शुरुआत में होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कराची और लाहौर के स्टेडियमों में नई फ्लडलाइट (दूधिया रोशनी) का इस्तेमाल किया जाएगा।
पीटीआई को मिली जानकारी के मुताबिक किराए के आधार पर कराची और लाहौर में नए लाइट टावर लगाने के अलावा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) व्यस्त घरेलू कार्यक्रम से निपटने के लिए गर्मी के मौसम में रात में मैच खेलने के लिए क्वेटा, एबटाबाद, पेशावर जैसे छोटे स्थानों पर भी फ्लड लाइट लगाने का फैसला किया है।
PCB कर रहा इंतजाम
पीसीबी ने लागत बचाने के लिए कराची में पहले से लगी फ्लड लाइट को क्वेटा और लाहौर में लगी फ्लड लाइट को रावलपिंडी में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। कराची और लाहौर को नये लाइट टावर मिलेंगे और इस उद्देश्य के लिए पीसीबी ने अगस्त 2024 और जुलाई 2025 की अवधि के लिए किराये के आधार पर लाइट टावर उपलब्ध कराने के लिए योग्य कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बोर्ड का एक सूत्र इस प्रक्रिया में शामिल सटीक लागत बताने में असमर्थ था, लेकिन कहा कि कुछ टावरों को प्रायोजित किया जाएगा। इस सूत्र ने बताया-
इस प्रक्रिया से हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि घरेलू क्रिकेट के लिए छोटे स्थान भी लाइट टावरों से सुसज्जित हों। कराची, लाहौर और रावलपिंडी जैसे प्रमुख स्थल जहां अधिकांश अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाते है वहां अंतरराष्ट्रीय मानक के मुताबिक टावर लगाए जाएं।
पीसीबी ने कराची, लाहौर, रावलपिंडी, मुल्तान, फैसलाबाद, एबटाबाद, क्वेटा, पेशावर के साथ अन्य स्थलों के लिए जनरेटर के प्रावधान के लिए निविदाएं भी आमंत्रित की हैं क्योंकि देश लोडशेडिंग (बिजली की कमी के कारण आपूर्ति में कटौती) की समस्या से जूझ रहा है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 16 August 2024 at 19:46 IST