चैंपियंस ट्रॉफी पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी, PCB चीफ ने ICC को चेतावनी देकर कहा- 'भारत को पाक लाना...'

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान की गीदड़भभकी शुरू हो चुकी है। PCB चीफ मोहसिन नकवी ने आईसीसी को चेतावनी दी है।

चैंपियंस ट्रॉफी पर PCB चीफ का बयान | Image: BCCI/AP

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान की गीदड़भभकी शुरू हो चुकी है। अगले साल होने वाले आईसीसी इवेंट की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान के पास है, लेकिन कुछ दिनों पहले उन्हें तब करारा झटका लगा जब बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से ये खबर आई कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। अब PCB चीफ मोहसिन रजा नकवी ने इस मामले पर रिएक्शन दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी ने अपने बयान में कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में ही होगा। नकवी ने आईसीसी से साफ कहा कि वो इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में खेलने को राजी नहीं होंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी पर पाकिस्तान की गीदड़भभकी

बता दें कि 19 जुलाई को श्रीलंका के कोलंबो में आईसीसी की सालाना बैठक होनी थी। रिपोर्ट के अनुसार इसी मीटिंग में PCB अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हम हाइब्रिड मॉडल पर विचार नहीं करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया कि मोहसिन रजा नकवी ने आईसीसी से कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में ही होगा, हम इसको लेकर हाइब्रिड नियम लागू नहीं होने देंगे। भारत को पाकिस्तान लाना ICC का काम है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नहीं।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को देखकर लगता नहीं है कि बीसीसीआई टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजेगी। आईसीसी के लिए ये मामला सुलझाना आसान नहीं होगा। अगर भारतीय टीम के बिना ये टूर्नामेंट हुआ तो PCB के साथ-साथ ICC को भी बड़ा नुकसान होगा क्योंकि वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा स्थिति में भारत से ज्यादा अमीर क्रिकेट बोर्ड कोई नहीं है। कई रिपोर्ट में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि भारत के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर सकते हैं।

PCB ने जारी किया शेड्यूल

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शेड्यूल भी जारी कर दी है। हालांकि अभी इसपर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। पाक शेड्यूल के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होगा। ओपनिंग मैच में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत-पाक को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 1 मार्च को एक दूसरे से टक्कर लेगी। पीसीबी ने अपने शेड्यूल में भारत-पाकिस्तान का मैच 1 मार्च को लाहौर में तय किया है।

इसे भी पढ़ें: 'क्या फूंक रहे हो आजकल?' धोनी से रिजवान की तुलना हरभजन से नहीं हुआ बर्दाश्त, जमकर लगाई लताड़

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 20 July 2024 at 13:26 IST