अपडेटेड 3 October 2025 at 07:12 IST

पाकिस्तान की सना मीर है कि मानती नहीं... 'आजाद कश्मीर' वाले कमेंट पर बवाल, अब सफाई में कह दी शर्मनाक बात

Sana Mir Controversial Comment on Azad Kashmir: क्रिकेट के मैदान पर तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिसड्डी साबित हो रही है, लेकिन जुबान चलाने में उनका कोई मुकाबला नहीं। पूर्व पाक कप्तान सना मीर ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शर्मनाक हरकत की, जिसपर काफी बवाल मचा है।

Follow :  
×

Share


सना मीर के 'आजाद कश्मीर' वाले कमेंट पर बवाल | Image: Instagram/AP

Sana Mir Controversial Comment on Azad Kashmir: महिला विश्व कप 2025 में गुरुवार को पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। कोलंबो में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धो दिया। इसी मुकाबले में पाक क्रिकेट टीम की पूर्व महिला कप्तान सना मीर ने कमेंट्री के दौरान कुछ ऐसा कहा, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। फैंस उन्हें जल्द से जल्द टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। 'आजाद कश्मीर' वाला शर्मनाक कमेंट करने के बावजूद सना मीर को गलती का एहसास नहीं है।

सना मीर ने अब इस मामले पर सफाई दी है, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी, उल्टा उन लोगों को दोषी माना है जो उनके इस कमेंट पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैसे चीज़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और खेलों से जुड़े लोगों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है।

सना मीर के 'आजाद कश्मीर' कमेंट पर बवाल

क्रिकेट के मैदान पर तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिसड्डी साबित हो रही है, लेकिन जुबान चलाने में उनका कोई मुकाबला नहीं। पूर्व पाक कप्तान सना मीर ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शर्मनाक हरकत की, जिसपर काफी बवाल मचा है। फैंस आईसीसी से एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। ये पूरी घटना पाकिस्तान की बैटिंग पारी के 29वें ओवर में हुई।

सना मीर ने क्या कहा?

जब पाकिस्तान का स्कोर 94 रन पर 6 विकेट था तब क्रीज पर नतालिया परवेज बैटिंग करने उतरीं। उनके बारे में बताते हुए सना मीर ने कहा- पाकिस्तान ने क्वालीफायर जीते हैं, लेकिन इनमें से कई खिलाड़ी नए हैं। नतालिया, जो कश्मीर, 'आजाद कश्मीर' से आती हैं, लाहौर में काफी क्रिकेट खेलती हैं। उन्हें ज्यादातर क्रिकेट लाहौर में ही खेलना पड़ता है।''

सना मीर ने सफाई में क्या कहा?

'आजाद कश्मीर' वाले कमेंट पर बवाल के बीच सना मीर ने सफाई दी है। उनसे माफी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने तो उल्टा सवाल उठाने वालों को ही गुनहगार बता दिया। सना मीर ने X पर लिखा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैसे चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और खेलों से जुड़े लोगों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है। यह दुखद है कि इसके लिए सार्वजनिक स्तर पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा, ''एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के गृहनगर के बारे में मेरी टिप्पणी का उद्देश्य केवल यह बताना था कि पाकिस्तान के एक खास क्षेत्र से आने के कारण उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उसका अविश्वसनीय सफर कैसा रहा। यह उस कहानी का हिस्सा है जो हम कमेंटेटर के तौर पर बताते हैं कि खिलाड़ी कहां से आते हैं। मैंने आज दूसरे क्षेत्रों से आने वाले दो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा ही किया। कृपया इसका राजनीतिकरण न करें। वर्ल्ड फीड पर एक कमेंटेटर के तौर पर, हमारा काम खेल, टीमों और खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करना है, और उनके साहस और दृढ़ता की प्रेरक कहानियों को उजागर करना है। मेरे दिल में कोई दुर्भावना नहीं है या भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं है।''

BANW vs PAKW: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दी पटखनी

कोलंबो में खेले गए मैच की बात करें तो पाकिस्तान महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 129 रनों पर ढेर हो गई। इसके बाद बांग्लादेश महिला टीम ने 31.1 ओवर में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य का पीछा कर लिया।

इसे भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की बहन की शगुन सेरेमनी में पहुंचे युवराज सिंह, पंजाबी गानों पर गुरु-शिष्‍य ने डांस फ्लोर पर लगा दी आग- VIDEO


 

 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 3 October 2025 at 07:12 IST