अपडेटेड 4 November 2025 at 10:13 IST

Women World Cup: भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद पाकिस्तानी फैन ने किया सपोर्ट, गाया राष्ट्रीय गाना, केक काटे- Video वायरल

Women World Cup: 2 नवंबर को खेले गए महिला विश्व कप में भारत ने जीतकर इतिहास रच दिया। भारत के जीतने की खुशी सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी देखा गया। एक पाकिस्तानी फैन में खुलकर भारत का सपोर्ट किया। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद पाकिस्तानी फैन ने किया सपोर्ट | Image: Social Media

Women World Cup: रविवार 2 नवंबर 2025 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए किसी शानदार और ऐतिहासिक दिन से कम नहीं था। जी हां, इस दिन कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला विश्व फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनीं। 

फाइनल में भारत ने अफ्रीका के सामने 299 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 246 रन पर सिमट गई। फाइनल मुकाबले मे भारत ने 52 रनों से जीत दर्ज की। भारत के इस जीत की खुशी देश के हर कोने से देखने को मिली। भारत के विश्व चैंपियन बनने की खुशी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी देखने को मिली। जी हां, एक पाकिस्तानी फैन से भारत की जीत की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की। पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

केक काटकर जश्न मनाया

भारतीय महिला क्रिकेट के विश्व विजेता बनने की खुशी में सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में केक काटकर जश्न मनाया गया। जी हां, भारत की जीत के बाद एक पाकिस्तानी फैन ने केक काटकर भारत के लिए जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर खूब कॉमेंट्स भी आ रहे हैं। एक वीडियो में फैन को हरमनप्रीत कौर को टीवी में केक खिलाते हुए देखा जा सकता है।

बच्चों ने राष्ट्रीय गाना

भारत के इस जीत खुशी पाकिस्तानी फैन के ऊपर इस कदर चढ़ा कि फैन के साथ मौजूद छोटे-छोटे बच्चे भारतीय राष्ट्रीय गाना गाकर खुशी जाहीर की। अन्य कई वीडियो में फैन द्वारा भारत की खूब तारीफ भी की गई है। भारत के प्रति प्रेम देखते हुए पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान टीम पहले ही हो गई थी बाहर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला विश्व कप में पाकिस्तानी महिला टीम पहले ही टॉप 4 की से बाहर हो गई थी। लीग मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया था। इस मैच में क्रांति गौड़ को मन ऑफ द मैच मिला था।

ये भी पढ़ें: Shreyas Iyer को ग्राउंड पर उतरने में लगेगा समय, स्पोर्ट्स सर्जन बोले- 'इस पसली का दर्द आसानी से ठीक नहीं होता...

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 November 2025 at 10:02 IST