'मां, 5 मिनट बाद कॉल करता हूं', प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच नीतीश कुमार रेड्डी के इस अंदाज ने जीता सबका दिल-VIDEO
Nitish Kumar Reddy: भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी आए और इस दौरान उनका एक खास अंदाज देखने को मिला, जो खूब वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Nitish Kumar Reddy Press Conference: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले गए मुकाबले को भारत ने 7 विकेट से धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की। इससे पहले बारिश के चलते मुकाबला 25-25 ओवरों का खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ़गान ने 194 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
भारत-अफगानिस्तान मैच के बाद एक ऐसा पल देखा गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो फैंस का भी जमकर दिल जीत रहा है। दरअसल, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब देने नीतीश कुमार रेड्डी पहुंचे, इस दौरान बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेड्डी कुछ सेकंड के लिए रुक जाते हैं और बोलते हैं 'हां, मां, 5 मिनट बाद कॉल करता हूं।' इसके बाद उनका वीडियो वायरल होने लगता है।
बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में मां आया फोन
अफगानिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद नीतीश कुमार रेड्डी जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी उन्हें मां का कॉल आया। बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेड्डी अपनी मां को कहा वो पांच मिनट बाद बात करेंगे। उन्होंने रिपोर्टर्स से इस बारे में माफी भी मांगी। दिल को छू जाने वाले इस विडियो को खुद बीसीसीआई ने भी शेयर किया है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
नीतीश कुमार रेड्डी का गेंदबाजी में कमाल
नीतीश कुमार रेड्डी ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में महज 31 रन देकर अपनी टीम के लिए 2 विकेट चटकाए। हालांकि, इस मैच में उनकी बैटिंग नहीं। उनके आने से पहले ही टीम इंडिया मैच जीत गई।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 14 June 2026 at 16:15 IST